
अश्विन के लिए अब आर-पार का वक्त, 2 टेस्ट और IPL खोल सकते हैं T-20 WC का रास्ता!
AajTak
टीम इंडिया ने ये तीनों मैच मौजूदा वक्त में अपने सबसे बेहतरीन बॉलर रविचंद्रन अश्विन के बिना खेले हैं. टेस्ट रैंकिंग को देखें, तो आर. अश्विन इस वक्त नंबर दो के बॉलर हैं, उनसे आगे सिर्फ पैट कमिंस हैं. टॉप 10 में सिर्फ आर. अश्विन ही इकलौते भारतीय हैं, लेकिन उन्होंने तीनों टेस्ट मैच नहीं खेले हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही थी. पहला मैच भारत लगभग जीत चुका था, अगर बारिश खलल ना डालती तो. उसके बाद लॉर्ड्स टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज की गई और तीसरे टेस्ट मैच में भारत को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. विश्व चैम्पियनशिप 2021-2023 की पहली सीरीज़ में भारत के लिए लंबी सीरीज आई और इसमें एक कमी है, जो हर किसी को खल रही है. बेस्ट बॉलर को बैठना पड़ा है बाहर टीम इंडिया ने ये तीनों मैच मौजूदा वक्त में अपने सबसे बेहतरीन बॉलर रविचंद्रन अश्विन के बिना खेले हैं. टेस्ट रैंकिंग को देखें, तो आर. अश्विन इस वक्त नंबर दो के बॉलर हैं, उनसे आगे सिर्फ पैट कमिंस हैं. टॉप 10 में सिर्फ आर. अश्विन ही इकलौते भारतीय हैं, लेकिन उन्होंने तीनों टेस्ट मैच नहीं खेले हैं. हालांकि, अब जिस तरह के हालात बन रहे हैं उससे ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें टेस्ट में अश्विन को मौका मिल सकता है. कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट की ओर से चार तेज़ गेंदबाज और रविंद्र जडेजा के कॉम्बिनेशन को मौका दिया गया. जिसमें जडेजा की बैटिंग को तवज्जो दी गई, विराट कोहली ने टॉस या प्रेस कॉन्फ्रेंस के वक्त इस बात का जिक्र किया है कि रविचंद्रन अश्विन टॉप 12 तक में थे, लेकिन प्लेइंग 11 में वह जगह नहीं बना पाए, जिसका कारण मैच और पिच कंडीशन को कहा गया. हालांकि, तीसरे टेस्ट के प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया ईशांत शर्मा को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. ऐसे में उनकी जगह पर रविचंद्रन अश्विन को मौका मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाज और अश्विन-जडेजा के साथ मैदान में उतर सकती है, जो पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया के लिए विनिंग फॉर्मूला भी रहा है. इसके अलावा अश्विन को जडेजा की जगह रिप्लेस भी किया जा सकता है, अगर टीम मैनेजमेंट चार फास्ट बॉलर्स के साथ ही जाना चाहता है तो. इंग्लैंड में रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड की कंडीशन में हमेशा ही तेज और स्विंग गेंदबाज के लिए फायदेमंद रही है. ऐसे में किसी स्पिनर्स को मौका मिलना वहां पर अपने आप में ही स्पेशल होता है. ऐसे में रविचंद्रन अश्विन को रैंकिंग में नंबर दो का गेंदबाज होने के बाद भी बाहर बैठना पड़ रहा है. लेकिन अगर आर. अश्विन के रिकॉर्ड्स को देखें, तो इंग्लैंड में उनका हाल कुछ ज्यादा बुरा नहीं है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










