
'अब जीने के लिए बस 24 घंटे हैं', महिला ने पेट दर्द को किया नजरअंदाज, और फिर...
AajTak
महिला से कहा गया कि अब उसके पास जीने के लिए केवल 24 घंटे बचे हैं. उसका कहना है, 'मेरे पास वास्तव में यह समझने का भी समय नहीं था कि क्या हो रहा है.'
ब्रिटेन की रहने वाली इस महिला को थकान और तेज पेट दर्द हो रहा था. उसे लगा कि ऐसा तनाव की वजह से है. तो उसने इसे नजरअंदाज कर दिया. लेकिन जब इसके पीछे की असल वजह सामने आई, तो वो हैरान रह गई. उससे कहा कि कि अब उसके पास जीने के लिए केवल 24 घंटे बचे हैं.
33 साल की विक्टोरिया डैनसन को पेट में गंभीर इन्फेक्शन हो गया था. जिसकी वजह से फोड़ा भी हुआ. इसके बाद उनकी सर्जरी की गई. उनका कहना है कि वो उस वक्त समझ ही नहीं पा रही थीं कि आखिर उनके साथ क्या हो रहा है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, विक्टोरिया का कहना है, 'मेरे पास वास्तव में यह समझने का भी समय नहीं था कि क्या हो रहा है. मुझे बस इतना पता था कि मैं पीड़ा में हूं और दर्द से छुटकारा पाने के लिए कुछ भी करूंगी.' डॉक्टरों ने आंत का 18 इंच हिस्सा हटाया, जिसके बाद उन्हें इलियोस्टॉमी बैग दिया गया.
वो कहती हैं, 'मैं उन्हें बोल रही थी कि मुझे इलियोस्टॉमी बैग नहीं चाहिए, लेकिन यह मेरे जीवित रहने का एकमात्र विकल्प था.' साल 2014 में हुई इस सर्जरी के बाद उन्हें लगने लगा था कि अब जीवन पहले जैसा सामान्य नहीं रहेगा. अब लापरवाही वाला लाइफस्टाइल छोड़ना पड़ेगा.
करने पड़े हैं कई बदलाव
विक्टोरिया को अपने खानपान में काफी बदलाव करने पड़े हैं. अपनी इस स्थिति में सुधार के लिए उन्हें इनर वर्क भी करना पड़ा. साथ ही अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाया. उनका कहना है कि एक सपोर्ट ग्रुप के जरिए वो सैकड़ों लोगों की मदद कर रही हैं. विक्टोरिया मानती हैं कि इस स्थिति में फंसे लोगों के लिए इमोशनल सपोर्ट नहीं है, इसी वजह से उन्होंने ये ग्रुप बनाया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










