
अफगानिस्तान के कप्तान का कमाल, धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
AajTak
अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने एक खास उपलब्धि हासिल की है. कप्तान के तौर पर टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक जीत हासिल करने के मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है.
अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने एक खास उपलब्धि हासिल की है. कप्तान के तौर पर टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक जीत हासिल करने के मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है. शुक्रवार को अबु धाबी में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 45 रनों से हराया. इसके साथ टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. Afghanistan win! 👏 They secure a 45-run victory after bowling out Zimbabwe for 148, with Rashid Khan taking three wickets in an over!#AFGvZIM ➡️ https://t.co/F6MUjfiFYM pic.twitter.com/i6TX1gV95Y अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 193 रन बनाए. करीम जन्नत ने 53, उस्मान गनी ने 49 रन और मोहम्मद नबी ने 40 रनों की पारियां खेली. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.1 ओवरों में 148 रन बनाकर आउट हो गई. रियान बर्ल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट निकाले. नवीन उल हक और नबी ने दो-दो विकेट झटके. मोहम्मद नबी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









