
अजहरुद्दीन ने निकाला अपना पुराना स्कूटर... इसी से जाते थे प्रैक्टिस करने
AajTak
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वह इन दिनों अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं. इसी कड़ी में अजहरुद्दीन ने ट्विटर पर अपनी पुरानी स्कूटर की तस्वीरें शेयर की हैं.
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वह इन दिनों अपनी पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं. इसी कड़ी में अजहरुद्दीन ने ट्विटर पर अपनी पुरानी स्कूटर की तस्वीरें शेयर की हैं. करियर के शुरुआती दिनों में अजहरुद्दीन इसी स्कूटर के सहारे अभ्यास के लिए स्टेडियम जाया करते थे. Fond memories of my early career days when I got this scooter as an acknowledgment of my talent. It was a great luxury as compared to walking or on some lucky days cycling for miles to reach the practise stadium in the wee hours. pic.twitter.com/GNH9wYlGlr With this bat, I made a world record of three consecutive hundreds in my first three tests against England in 84-85. In a season I scored more than 800 runs with this very bat, chosen by my grandfather. #FondMemories pic.twitter.com/ci8dkc5tzz 58 साल के अजहरुद्दीन ने तीन तस्वीरें शेयर की है. इनमें से एक में वह अपने इस पुराने स्कूटर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. स्कूटर की हेडलाइट पर मोटे अक्षरों में एजेडएआर (AZAR) लिखा हुआ है. अजहरुद्दीन ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे करियर के शुरुआती दिनों की यादें ताजी हुईं, जब मुझे यह स्कूटर मेरी प्रतिभा की स्वीकृति के रूप में मिला था. पैदल चलने या उन भाग्यशाली दिनों में मीलों साइक्लिंग की तुलना में स्कूटर से तड़के अभ्यास के लिए स्टेडियम पहुंचना काफी आरामदायक होता था.'
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









