
अजब-गजब रिकॉर्ड! फर्स्ट क्लास में 4204 विकेट, 52 साल की उम्र में खेला टेस्ट मैच
AajTak
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का टेस्ट करियर 24 साल का रहा. पर गुजरे जमाने के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी विल्फ्रेड रोड्स का टेस्ट करियर 30 साल से भी ज्यादा लंबा रहा.
सर्वकालिक महानतम ऑलराउंडर, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत 11वें नंबर के बल्लेबाज के रूप में की, लेकिन अपने जोरदार प्रदर्शन से पारी की शुरुआत तक पहुंचे. जी हां! बात हो रही है इंग्लैंड के गुजरे जमाने के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी विल्फ्रेड रोड्स की. रोड्स ने 52 साल 165 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से विदाई ली थी.
आज ही के दिन (12 अप्रैल) 1930 में वेस्टइंडीज के खिलाफ संपन्न हुआ जमैका टेस्ट विल्फ्रेड रोड्स का आखिरी टेस्ट रहा. रोड्स का जन्म 1877 में हुआ था. दाएं हाथ से बल्लेबाजी के अलावा बाएं हाथ से फिरकी गेंदें डालने वाले रोड्स ने 58 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था.
रिकॉर्ड: 1110 फर्स्ट क्लास मैच
आपको जानकर हैरानी होगी कि इंग्लैंड के इस दिग्गज क्रिकेटर ने 1110 फर्स्ट क्लास (1898-1930) मैच खेले थे. उनके अलावा किसी और खिलाड़ी ने अब तक हजार मैचों का आंकड़ा नहीं छुआ है. इंग्लैंड के ही फ्रैंक वूली का नाम सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में दूसरे स्थान (978 मैच) पर है.
52 साल 165 दिन की उम्र में टेस्ट
विल्फ्रेंड रोड्स के नाम सबसे अधिक उम्र में टेस्ट क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. वह 1930 में 52 साल 165 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर उतरे, यह उनका आखिरी टेस्ट था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









