
Zepto CEO ने स्वीकारी अपनी गलती, समझिए डार्क पैटर्न कैसे डालता है आपकी शॉपिंग पर असर
AajTak
Zepto CEO आदित पलीचा ने माना है कि उनकी कंपनी ने डार्क पैटर्न को लेकर टेस्टिंग की और बाद में यूजर्स के फीडबैक के आधार पर उसको वापस भी ले लिया. डार्क पैटर्न, एक ऐसी रणनीति होती है, जो कस्टमर को गैर जरूरी सामान को लेने के लिए उकसाती है.
भारत में डेटा प्राइवेसी और डार्क पैटर्न को लेकर बढ़ती चिंता के बीच Zepto CEO आदित पलीचा ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने फॉर्ब्स को दिए एक इंटरव्यू में माना है कि उनके प्लेटफॉर्म ने भी डार्क पैटर्न यूज किया और बाद में उसको हटा भी दिया गया. Zepto असल में एक क्विक कॉमर्स मार्केट है, जिसको ऐप से भी एक्सेस किया जा सकता है.
आदित पलीचा ने माना है कि उनकी कंपनी ने डिलिवरी चार्ज और प्राइसिंग से जुड़े अलग-अल तरीकों पर टेस्टिंग की. उन्होंने माना कि उनका ये एक्सपेरीमेंट कस्टमर्स को पसंद नहीं आया है. फीडबैड के आधार पर इसको रिमूव कर दिया गया.
प्राइसिंग एक्सपेरिमेंट अलग-अलग तरीके से की गई
फॉर्ब्स को बताते हुए उन्होंने कहा कि डिलिवरी फीस और प्राइसिंग एक्सपेरिमेंट को लेकर अलग-अलग तरीकों को आजमाया गया. इसके बाद बहुत से कस्टमर्स को ये अच्छा नहीं लगा और उन्होंने फीडबैक भी दिया. इसी फीडबैक के आधार पर बदलाव किया गया है.
CEO ने बताया है कि उनके इस बदलाव में कोई भी सरकारी दखल नहीं था. उन्होंने कहा कि इसमें कोई रेगुलेटरी एंगल नहीं था और ना ही सरकार की तरफ से कोई हस्तक्षेप किया गया था. काफी नेगेटिव फीडबैक मिला था, जिसकी वजह से कंपनी ने खुद इसे वापस लेने का फैसला किया. 2 महीने के अंदर कंपनी ने इसको ठीक कर लिया.
डार्क पैटर्न के नुकसान क्या हैं?

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











