
'मेरा पूरा शरीर भूरा हो गया था', शख्स ने बताया परमाणु विस्फोट के रेडिएशन का असर कैसा होता है
AajTak
परमाणु बम और इसके विस्फोट के विनाशकारी प्रभाव की काफी चर्चा होती रहती है. दुनिया में काफी कम लोग बचे हैं, जिन्होंने ऐसी किसी घटना का प्रत्यक्ष अनुभव किया हो. उस वक्त के सोवियत रूस और मौजूदा समय में यूक्रेन में स्थित चेर्नोबिल में हुई परमाणु दुर्घटना में बचे ऐसे ही एक शख्स ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि तब उनके बॉडी पर इसका क्या असर हुआ था.
दुनिया की सबसे भीषण परमाणु दुर्घटना ने एक शहर को ऐसे तबाह कर दिया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. आज भी ये इलाका प्रतिबंधित है और यहां रेडिएशन का प्रभाव साफ दिखाई देता है. उस वक्त जब ये हादसा हुआ था, इसके दायरे में आने वाले लोगों पर तुरंत इसका क्या प्रभाव पड़ा, इस बारे में काफी चर्चा होती है, लेकिन काफी कम लोग हैं, जिन्होंने इसका प्रत्यक्ष अनुभव किया है.
चेर्नोबिल के परमाणु संयंत्र में काम करने वाले ओलेक्सी ब्रेउस नाम के एक शख्स ने खुलासा किया है कि रेडिएशन का मानव शरीर पर तुरंत क्या प्रभाव पड़ता है. द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओलेक्सी ने बताया कि जब वो हादसा हुआ, मैं चेर्नोबिल आपदा स्थल पर था. इसका मेरी बॉडी पर बहुत ही भयानक असर पड़ा. मेरी त्वचा तुरंत भूरी हो गई थी. इस कर्मचारी ने 26 अप्रैल 1986 की सुबह सोवियत संघ को बदल देने वाले उस हादसे के भयावह परिणामों को प्रत्यक्ष देखा था.उस विनाशकारी विस्फोट के कुछ ही घंटों बाद वह संयंत्र के कंट्रोल रूम में दाखिल हुआ था.
67 साल के ओलेक्सी ने 1982 में संयंत्र में काम करना शुरू किया था. वह कंट्रोल रूम में अंतिम व्यक्ति था जब सुरक्षा परीक्षण के दौरान रिएक्टर नंबर 4 फेल हो गया था. उन्होंने बीबीसी को बताया कि अवार्ड विनिंग सीरीज चेर्नोबिल ने विस्फोट के कारण मानव शरीर पर होने वाले गंभीर, तीव्र और स्पष्ट प्रभावों को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं दिखाया.
सामूहिक कब्रगाह जैसे था नजारा ओलेक्सी ने बताया कि वहां का नजारा ऐसा लग रहा था जैसे यह एक सामूहिक कब्रगाह हो. उस दिन काम पर पहुंचने का वर्णन करते हुए बताया कि मुझे यकीन था कि पूरी रात की शिफ्ट के लोग वहीं मर गए होंगे. विस्फोट के समय मैं प्रिपीट में अपने फ्लैट में था. मैं गहरी नींद में सो रहा था, मैंने कुछ सुना नहीं, कुछ देखा नहीं. सुबह मुझे काम पर जाना था और मैं चला गया. मुझे उस आपदा के बारे में कुछ भी पता नहीं था. मैं बस में बैठा और काम पर चला गया.
जब मैं स्टेशन के करीब आ रहा था, तो मैंने बस से देखा कि वह इमारत पूरी तरह से नष्ट हो चुकी थी. मुझे समझ नहीं आया कि मुझे और अन्य श्रमिकों को वहां क्यों लाया गया था. लेकिन बाद में पता चला कि अभी भी बहुत काम करना बाकी था. घटना के तुरंत बाद ओलेक्सी ने शिफ्ट लीडर ओलेक्सांद्र अकिमोव और ऑपरेटर लियोनिद टोपटनोव से बात की.
ओलेक्सी ने कहा कि उनकी हालत बहुत खराब थी. यह स्पष्ट था कि वे बीमार थे. उनका चेहरा पीला पड़ गया था. टोपटनोव का तो चेहरा बिल्कुल सफेद हो गया था. दोनों की कुछ ही हफ्तों के भीतर तीव्र विकिरण सिंड्रोम (एआरएस) से मृत्यु हो गई.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









