
25 ग्राम प्रोटीन एक बार में लेने के लिए खाएं ये चीजें! वेट लॉस में भी करेगा मदद
AajTak
Protein foods for weight loss: प्रोटीन वाली चीजों को पचने में समय लेता है जिससे भूख जल्दी नहीं लगती. यदि एक बार में आप 25 ग्राम प्रोटीन लेना चाहते हैं तो कौन-कौन सी चीजें खाएं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Protein foods for weight-loss: वजन घटाना हो या मसल्स गेन करना हो, अक्सर दोनों गोल को अचीव करने की बात आती है तो प्रोटीन ऐसे में सबसे बेस्ट न्यूट्रिएंट माने जाते हैं. प्रोटीन न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत करता है, बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रखता है जिससे बार-बार खाने की आदत कम होती है. इसलिए यही वजह है कि वेट लॉस करने वालों को हर मील में पर्याप्त प्रोटीन लेने की सलाह दी जाती है. फिटनेस एक्सपर्ट्स कहते हैं कि 1 बार में करीब 20–30 ग्राम प्रोटीन लेना शरीर के लिए बेहतर हो सकता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि रोजाना खाने वाली चीजों से कैसे 25 ग्राम प्रोटीन लिया जा सकता है.
सोया चंक को शाकाहारियों का चिकन माना जाता है. करीब 50 ग्राम सूखे सोया चंक से लगभग 25-26 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. सोया चंक में फैट कम होता है और फाइबर काफी अधिक मात्रा में होता है जो वेट लॉस में मदद कर सकता है. आप इसे अलग-अलग तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं.
लो फैट पनीर वेट लॉस डाइट में वो लोग शामिल अधिक करते हैं जो लोग शाकाहारी हैं. जानकारी के मुताबिक, करीब 150 ग्राम लो फैट पनीर से 22–25 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. इसके अलावा मिल्क प्रोडक्ट होने के कारण इसमें कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है इसलिए इसे सलाद, भुर्जी या ग्रिल करके भी खाया जा सकता है.
अंडे का सफेद हिस्सा यानी एग व्हाइट शुद्ध प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है. 6 एग व्हाइट से करीब 24–25 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है जबकि फैट और कैलोरी बेहद कम होती है. यही कारण है कि जिम जाने वाले और वेट लॉस करने वाले लोग इसे पसंद करते हैं.
नॉन-वेज खाने वालों के लिए चिकन ब्रेस्ट एक शानदार ऑप्शन है. 100 ग्राम पका हुआ चिकन ब्रेस्ट करीब 22–25 ग्राम प्रोटीन देता है. इसमें फैट कम होता है और यह मसल बिल्डिंग के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करता है. इसे उबालकर या ग्रिल करके खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है.
जिन लोगों के पास अधिक समय नहीं होता तो वो लोग व्हे प्रोटीन को डाइट में शामिल कर सकते हैं. अधिकतर व्हे प्रोटीन ब्रांड्स 1 स्कूप में 22 से 25 ग्राम तक प्रोटीन होने का दावा करते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









