
Shukra Uday 2026: 2 दिन बाद शुक्र होंगे उदय! इन 3 राशियों के जीवन पर छा जाएगा संकट
AajTak
Shukra Uday 2026: करीब 53 दिनों बाद 1 फरवरी 2026 को शुक्र ग्रह उदय हो रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार जहां यह परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ रहेगा. वहीं मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को धन, करियर और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
Shukra Uday 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुख, धन, प्रेम और ऐशो-आराम का ग्रह माना जाता है. आमतौर पर शुक्र का मजबूत होना शुभ संकेत देता है, लेकिन कई बार यही शुभ ग्रह कुछ राशियों के लिए परेशानियां भी लेकर आता है. करीब 53 दिनों तक अस्त रहने के बाद अब शुक्र 1 फरवरी 2026 को उदय होंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र साल 2025 में 11 दिसंबर को अस्त हुए थे.
ज्योतिषियों के अनुसार, जहां शुक्र उदय अधिकतर राशियों को लाभ देगा, वहीं 3 राशियों के लिए यह समय सावधानी बरतने वाला हो सकता है. इन राशियों के जातकों को धन, करियर और रिश्तों से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये राशियां और किस तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का उदय अनुकूल नहीं माना जा रहा है. आमदनी में गिरावट महसूस हो सकती है. खर्च अचानक बढ़ सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. पैसों की तंगी के कारण उधार लेने की स्थिति भी बन सकती है. पारिवारिक माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. रिश्तेदारों से मतभेद बढ़ने के संकेत हैं. व्यापार में नई योजनाएं उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी, जिससे मुनाफा कम हो सकता है. शादीशुदा जीवन में गलतफहमियों से तनाव बढ़ सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय होना अशुभ माना जा रहा है. बेरोजगार लोगों की परेशानियां फिलहाल कम होती नजर नहीं आ रहीं. व्यापार में नया निवेश करने से अभी दूरी बनाना बेहतर रहेगा, क्योंकि नुकसान की आशंका बनी हुई है. मानसिक दबाव के कारण सही फैसले लेना मुश्किल हो सकता है. ऑफिस में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं. दोस्तों से भी उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा. आय में कमी आने से परिवार के लोग आपकी बातों से असंतुष्ट रह सकते हैं. कई बार बनते हुए काम आखिरी वक्त पर अटक सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









