
Maha Shivratri 2026 kab hai: 15 या 16 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि? जानें चार प्रहर की पूजा, शुभ मुहूर्त और खास उपाय
AajTak
Maha Shivratri 2026 kab hai: महाशिवरात्रि 2026 का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा. जानें चार प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण का समय, पूजा विधि और महादेव को प्रसन्न करने के खास उपाय क्या रहेंगे.
Maha Shivratri 2026 kab hai: शिवरात्रि, हिंदू परंपरा का एक बहुत बड़ा पर्व है, जिसे फाल्गुन माह में मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, हर साल यह पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि को मनाया जाता है. माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था. इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि इसी दिन शिव जी का माता पार्वती का विवाह हुआ था. इस दिन महादेव की उपासना से व्यक्ति को सारे सुख प्राप्त हो सकते हैं. शिवरात्रि के दिन व्रत करना, उपवास करना, मंत्र जप करना और रात्रि जागरण करने का विशेष महत्व है.
वैसे तो, महाशिवरात्रि के दिन आप किसी भी वक्त महादेव और माता पार्वती की पूजा कर सकते हैं. लेकिन इस दिन मध्यरात्रि में रात 11 बजे से 1 बजे के बीच भगवान शिव की उपासना ज्यादा शुभ मानी जाती है. इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026, सोमवार को मनाया जाएगा.
महाशिवरात्रि 2026 तिथि (Maha Shivratri 2026 Date)
द्रिक पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 5 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी और तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा. ऐसे में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी.
पारण का समय 16 फरवरी को सुबह 6 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा.
महाशिवरात्रि पर चार पहर का पूजन मुहूर्त (Maha Shivratri 2026 Pujan Muhurat)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









