
Elon Musk की बड़ी प्लानिंग, iPhone को टक्कर देगा Starlink Phone?
AajTak
क्या एलॉन मस्क एक स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं? इसकी चर्चा मस्क के एक कमेंट के बाद शुरू हुई है. मस्क ने X पर Starlink Phone को लेकर एक यूजर के कमेंट का जवाब दिया है. मस्क ने कहा कि ऐसा होना असंभव नहीं है. हालांकि, उनका फोन मौजूदा स्मार्टफोन्स से काफी अलग होगा, जो मैक्सिमम परफॉर्मेंस पर फोकस करेगा.
एलॉन मस्क ऐसे शख्स हैं, जो कई तरह के बिजनेसेस को लीड कर रहे हैं. इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla से लेकर स्पेस मिशन और AI तक कई क्षेत्र में उन्होंने अपना बिजनेस एम्पायर फैला रखा है. ऐसा लगता है कि मस्क इतने पर ही रुकना नहीं चाहते हैं. उनकी महत्वाकांक्षा दूसरे सेक्टर में एंट्री करने की भी है.
इलेक्ट्रिक कार्स, AI चैटबॉट और स्पेस एक्सप्लोर करने के बाद मस्क अब स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमा सकते हैं. उन्होंने इसका संकेत दिया है. हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है जब मस्क ने स्मार्टफोन लॉन्च करने का कोई संकेत दिया हो.
मस्क ने अपनी इस इच्छा का खुलासा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक रिप्लाई में किया है. एक यूजर ने कमेंट किया था कि वो Starlink ब्रांड का फोन देखा चाहता है. यूजर ने X पर लिखा कि स्टारलिंक का फोन तो कमाल का होगा. स्टारलिंक सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस है, जिसे एलॉन मस्क की कंपनी SpaceX चलाती है.
यह भी पढ़ें: बिना सिम और नेटवर्क iPhone में चलेगा इंटरनेट? Elon Musk का Starlink देगा सैटेलाइट से डायरेक्ट इंटरनेट!
एलॉन ने उस यूजर के कमेंट पर रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा कि वो इस आइडिया के लिए तैयार हैं. मस्क ने रिप्लाई किया,'ऐसा होना असंभव नहीं है.' हालांकि, मस्क ने ये भी बताया कि उनका फोन मौजूदा स्मार्टफोन्स से अलग होगा. स्टारलिंक ब्रांडेड फोन परफॉर्मेंस पर ज्यादा फोकस करेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









