
Valentine's Week List 2026: कब से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक? रोज डे से वैलेंटाइन डे तक की पूरी लिस्ट
AajTak
Valentine's Week List 2026: वैलेंटाइन वीक 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है. Valentine Week 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है. वैलेंटाइन वीक 2026 की लिस्ट- रोज डे (February 7), प्रपोज डे (February 8), चॉकलेट डे (February 9), टेडी डे (February 10), प्रॉमिस डे (February 11), हग डे (February 12), किस डे (February 13), वैलेंटाइंस डे (14 February).
Valentine's Week List 2026: किसी को देखते ही दिल का यूं पल भर में धड़क जाना, फिर आंखें चुराना या बस मुस्कुराकर खुद को रोकना ये एहसास हर किसी ने जिंदगी में कभी ना कभी जरूर महसूस किया होगा. कुछ लोग इन पलों को महसूस करके अपने प्यार को पा लेते हैं, तो कुछ अब भी अपने दिल की बात कहने की हिम्मत जुटा रहे हैं. अगर आप भी ऐसे ही प्यार के शुरुआती दौर में हैं, तो अब वक्त है कि आप थोड़ा हिम्मत करके अपने प्यार का इजहार करें. अगर आप सोच रहे हैं कि अब ऐसा क्या हो गया है कि आप अपने प्यार का इजहार अपने पसंदीदा शख्स से करें. तो बता दें, फरवरी का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है.
फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है. इस महीने में मौसम और माहौल भी रोमांटिक हो जाता है. 14 फरवरी को पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. ये वो दिन है जब लोग सब कुछ भूलकर अपने पार्टनर्स के साथ प्यार का जश्न मनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये जश्न केवल एक दिन नहीं, बल्कि पूरे सात दिन यानी पूरे एक हफ्ते तक चलता है? ऐसे में अगर आप भी अपने दिल की बात अपने खास किसी तक पहुंचाना चाहते हैं, तो ये सात दिन आपके लिए एकदम सही मौका हैं. प्यार का इजहार करना हो या अपने प्यार के साथ बिताए पलों का धन्यवाद कहना हो इस हफ्ते को सेलिब्रेट करके अपने रिश्ते में ताजगी और रोमांस घोल सकते हैं. आइए जानते हैं वैलेंटाइन वीक के बारे में और हर दिन क्या खास होता है।
7 फरवरी– रोज डे (Rose Day) प्यार की बात हो और गुलाब का जिक्र ना आए, ऐसा होना शायद नामुमकिन सा लगता है. वैलेंटाइन वीक की शुरुआत की प्यार का प्राय माने जाने वाले गुलाब से होती है. जी हां, पहला दिन रोज डे होता है, जो 7 फरवरी को पड़ता है. इस दिन आप अपने प्यार को लाल गुलाब देकर अपने दिल की बात बता सकते हैं.
8 फरवरी– प्रपोज डे (Propose Day) रोज डे के बाद इस वीक का अगला दिन 8 फरवरी को पड़ता है, जो आपके प्यार की कहानी को अगले पड़ाव पर लेकर जाता है. इस दिन प्रपोज डे सेलिब्रेट किया जाता है. अगर आपका दिल किसी पर आया है और आप उसे अपना पार्टनर बनाना चाहते हैं, तो यही दिन है जिस दिन आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.
9 फरवरी– चॉकलेट डे (Chocolate Day) प्यार में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट डे मनाया जाता है. इस दिन अपने पार्टनर को खास चॉकलेट्स या चॉकलेट से बनी डिश गिफ्ट करके अपने रिश्ते को और मीठा बनाया जा सकता है.
10 फरवरी – टेडी डे (Teddy Day) अगर आप अपने पार्टनर को खुश देखना चाहते हैं, तो उन्हें टेडी डे पर कोई प्यारा सा टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं. ये सिर्फ रोमांटिक रिलेशन में ही नहीं, दोस्ती के रिश्ते को खुशनुमा बना देता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









