
दुबई में अब सोने की सड़क भी बनेगी... ऐसा होगा गोल्ड डिस्ट्रिक्ट, जहां हर तरफ सोना ही सोना
AajTak
दुबई में अब सोने की सड़क बनने जा रही है. यह वहां बनने वाले गोल्ड डिस्ट्रिक्ट का अहम हिस्सा होगा. जहां सिर्फ सोने के आभूषण के खुदरा कारोबारियों की दुकानें होंगी.
दुबई की टैक्स फ्री लाइफस्टाइल और गोल्ड सूक की वजह से यहां की सड़कों को भी सोने का बना हुआ मना जाता रहा है. अब दुबई से जुड़ी ये कहवत सच होने जा रही है. क्योंकि दुबई में जल्द ही 'गोल्ड डिस्ट्रिक्ट' बनाया जाएगा और इसका मुख्य आकर्षण 'गोल्ड स्ट्रीट' होगा. यहां की सड़क सोने की बनी होगी. यह दुनिया की पहली 'गोल्ड स्ट्रीट' होगी.
दुबई में दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट के निर्माण की घोषणा की गई है. दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट शहर के मौजूदा गोल्ड सूक का ही नया रूप होगा. इस क्षेत्र में लगभग 1,000 खुदरा विक्रेता हैं जो सोना और आभूषण बेचते हैं. ऐसे में गोल्ड डिस्ट्रिक्ट के अहम हिस्से के रूप में दुनिया की पहली "गोल्ड स्ट्रीट" बनाने की योजना भी योजना है. यहां सोने की खुदरा बिक्री, बुलियन व्यापार और थोक गतिविधियों को एक ही स्थान पर एकीकृत किया जाएगा.
पहले बनेगा गोल्ड डिस्ट्रिक्ट गल्फ न्यूज के मुताबिक, डेवलपर्स ने बताया कि दुबई के नए गोल्ड डिस्ट्रिक्ट का हिस्सा होने के नाते इस गोल्ड स्ट्रीट की सड़कों के निर्माण में सोने का इस्तेमाल किया जाएगा. इसका उद्देश्य गोल्ड डिस्ट्रिक्ट के केंद्र में एक आकर्षण बनना है. विस्तृत डिजाइन और निर्माण योजनाएं अलग-अलग स्टेज में होगी.
यह घोषणा दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट के आधिकारिक घोषणा के दौरान की गई. इसमें दुबई के निवेश निगम के प्रबंध निदेशक मोहम्मद इब्राहिम अल-शैबानी ने भी हिस्सा लिया था. दुबई चैंबर्स के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी मोहम्मद अली राशेद लूटा, दुबई फ्री ज़ोन काउंसिल के महासचिव के सहायक डॉ. जुमा अल मटरूशी और इथ्रा दुबई के मुख्य कार्यकारी इस्साम गलादारी मौजूद थे.
यहां बनेगी सोने की सड़क गोल्ड स्ट्रीट, गोल्ड डिस्ट्रिक्ट के एक व्यापक विकास परियोजना का हिस्सा होगा जो सोने और आभूषणों की खुदरा बिक्री, थोक व्यापार, बुलियन सेवाओं और निवेश से जुड़े व्यवसायों को एक ही स्थान पर सेंट्रलाइज्ड करेगा. इस गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में सोने, आभूषण, परफ्यूम, सौंदर्य प्रसाधन और लाइफस्टाइल से संबंधित1,000 से अधिक खुदरा विक्रेता मौजूद हैं.
इस क्षेत्र में ऑपरेशनल ब्रांडों में जवहारा ज्वैलरी, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, अल रोमाइजान और तनिष्क ज्वैलरी शामिल हैं. जोयलुक्कास ने 24,000 वर्ग फुट का एक प्रमुख स्टोर खोलने की योजना की घोषणा की है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह मध्य पूर्व में उसका सबसे बड़ा स्टोर होगा।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









