
'रोज पति से माफी मांगो और सोशल मीडिया पर वीडियो डालो', कोर्ट ने महिला को क्यों सुनाई ये अजीब सजा
AajTak
चीन में पत्नी को पति की बेवफाई का किस्सा सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महंगा पड़ गया. क्योंकि कोर्ट ने ऐसा करने के लिए बेवफा पति से 15 दिनों तक माफी मांगने का आदेश दे दिया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने को कहा.
मध्य चीन में एक महिला को अपने बेवफा पति से माफी मांगने का आदेश दिया गया है. क्योंकि, उसने अपने पति की बेवफाई का एक व्यंग्यात्मक कहानी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था. इसके बाद पति कोर्ट पहुंच गया और उसने दावा किया कि इससे उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हेनान प्रांत की रहने वाली निउ ना ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि उनकी शादी के 10 साल हो चुके हैं. उनकी एक बेटी भी है. पति गाओ फी का एक विवाहित सहकर्मी के साथ अफेयर चल रहा है. वह अपनी प्रेमिका के लिए सोने के गहने और सौंदर्य प्रसाधन जैसी चीजें खरीदने के लिए परिवार की संयुक्त संपत्ति का इस्तेमाल करता है.
निउ को पता चला कि स्थानीय कोयला खनन कंपनी में टीम लीडर गाओ का अपनी एक विवाहित सहकर्मी से अफेयर था. यह प्रेम-प्रसंग पांच साल से चल रहा था. इस दौरान गाओ ने अपनी प्रेमिका के लिए सोने के गहने, सौंदर्य प्रसाधन और कपड़े खरीदने के लिए उनकी संयुक्त धनराशि का इस्तेमाल किया.
गुस्से में आकर निउ ने सोशल मीडिया पर इस मामले का खुलासा कर दिया. साथ ही इसमें गाओ के कार्यस्थल का भी जिक्र किया. वहीं गओ की गर्लफ्रेंड के लिए कठोर भाषा का भी इसमें इस्तेमाल किया. उन्होंने अपने साथी की बेवफाई के बारे में एक व्यंग्यात्मक शॉर्ट स्टोरी लिखकर पोस्ट कर दी.इसके कुछ समय बाद, गाओ ने निउ पर मानहानि का मुकदमा दायर किया. अदालत ने फैसला सुनाया कि व्यक्तिगत नैतिक कमियों के आधार पर दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन करना उचित नहीं ठहराया जा सकता.
15 दिनों तक लगातार माफी मांगने की मिली सजा निउ को गाओ से लगातार 15 दिनों तक सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की सजा सुनाई गई. साथ ही कहा गया कि उनके माफीनामे की वीडियो बनाकर अदालत में जमा करना होगा. चीन में, मानहानि के अपराध में नागरिक दायित्व शामिल होता है. इसमें माफी मांगना, हानिकारक कार्यों को रोकना और मुआवजा देना शामिल है.
12 जनवरी से, निउ रोजाना सोशल मीडिया पर गाओ से माफी मांगने वाले वीडियो पोस्ट कर रही हैं. एक वीडियो में वह कहती हैं कि मैं गुस्से से भरी थी और मैंने आपको अपमानित करने का गलत निर्णय लिया. इसका मुझे खेद है. आप और आपकी प्रेमिका स्पष्ट रूप से सच्चे प्यार में हैं. आपकी गंभीर नैतिक कमियों के बावजूद, आपके व्यक्तिगत अधिकार और प्रतिष्ठा सम्मान के योग्य हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









