
Volkswagen Tayron R-Line: बोल्ड लुक, पावरफुल इंजन...9 एयरबैग! पेश हुई धांसू 7-सीटर फैमिली SUV
AajTak
Volkswagen Tayron R-Line कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में सबसे उपर पोजिशन करेगी. टिगुआन ऑलस्पेस के बंद होने के बाद 7-सीटर थ्री-रो स्पेस में ये कंपनी की नई एंट्री है. यह मॉडल भारत में लोकली असेंबल किया जाएगा और इसे पूरी तरह नॉक्ड डाउन यानी CKD यूनिट के तौर पर लाया जाएगा.
कभी-कभी सेकंड ईनिंग काफी शानदार होती है. कम से कम जर्मन कार निर्माता Volkswagen के लिए तो यही कहा जाएगा. एक समय था जब फॉक्सवैगन की कारें बिक्री के मामले में भारतीय बाजार में कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पा रही थीं. लेकिन फॉक्सवैगन ने भारत के लिए अपनी नई स्ट्रेट्जी बनाई और जोरदार वापसी की तैयारी की. जिसका नतीजा भी दिखता नज़र आ रहा है. अब कंपनी ने इंडिया में इस साल 5 कारों को लॉन्च करने का ऐलान किया है. जिसमें से पहली कार Tayron R-Line से पर्दा भी उठा दिया गया है.
वोक्सवैगन ने भारत के लिए अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी टायरोन आर-लाइन को पेश किया है. यह 7 सीटों वाली प्रीमियम एसयूवी कंपनी की मौजूदा लाइनअप में सबसे ऊपर पोजिशन करेगी. ये कार टिगुआन आर-लाइन से भी एक पायदान ऊपर आती है. टायरोन आर-लाइन के साथ वोक्सवैगन की थ्री-रो एसयूवी सेगमेंट में वापसी हो रही है, जो टिगुआन ऑलस्पेस के बंद होने के बाद खाली था. तो आइये देखें कैसी है ये कार-
डिजाइन की बात करें तो टायरोन आर-लाइन में R-लाइन बैज के साथ दमदार और एग्रसिव स्टाइल देखने को मिलता है. हालांकि दूर से देखते ही ये एसयूवी फॉक्सवैगन फैमिली की इमेज आपके दिमाग में बना देती है. आगे की तरफ दिया गया स्पोर्टी बंपर इसे पावरफुल रोड प्रेजेंस देता है. 19 इंच के अलॉय व्हील्स इसके लुक को और निखारते हैं. पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललैंप्स और इल्यूमिनेटेड फॉक्सवैगन लोगो दिया गया है.
समझने के लिए बता दें कि, ये एसयूवी साइज में काफी हद तक टोयोटा फॉर्च्यूनर के आसपास होगी. जिसकी लंबाई 4,795 मिमी, चौड़ाई 1,855 मिमी, उंचाई 1,835 मिमी और व्हीलबेस 2,745 मिमी है. हालांकि, चौड़ाई छोड़ दें बाकि मामलों में आर-लाइन थोड़ी छोटी ही है.
अंदर कदम रखते ही टायरोन आर-लाइन का केबिन प्रीमियम फील देता है. इसमें 15 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ डैशबोर्ड पर सिल्वर ट्रिम और इन्यूमिनेटेड 'R' लोगो दिया गया है. इसके अलावा 30 रंगों तक की कस्टमाइजेबल एंबिएंट लाइटिंग केबिन को और भी प्रीमियम फील देती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









