
Yusuf Pathan-Mitchell Johnson Fight: लीजेंड्स लीग में बवाल, युसूफ पठान-मिचेल जॉनसन में तीखी लड़ाई, मैदान पर हुई धक्कामुक्की, Video
AajTak
लीजेंड्स लीग में दो दिग्गजों के बीच जमकर कहासुनी देखने को मिली. मिचेल जॉनसन और युसूफ पठान के बीच तीखी बहस हुई और उसके बाद दोनों हाथापाई पर उतर आए. लेकिन अंपायर्स और अन्य प्लेयर्स ने यहां बीच-बचाव किया.
लीजेंड्स क्रिकेट लीग के क्वालिफायर मुकाबले में भिलवाड़ा किंग्स और इंडिया कैपिटल्स की टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली. 2 अक्टूबर को हुए इस मैच में रनों की बौछार हुई और दोनों टीमों ने मिलकर इस मैच में 450 से अधिक रन बनाए. अंत में इंडिया कैपिटल्स ने यहां जीत दर्ज की, लेकिन मैच में हुई एक लड़ाई ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा. भिलवाड़ा किंग्स के युसूफ पठान और इंडिया कैपिटल्स के मिचेल जॉनसन के बीच मैच में जबरदस्त कहासुनी हुई. बात इतनी आगे बढ़ गई कि मैदान पर ही धक्का-मुक्की हो गई और बाद में अंपायर्स और अन्य प्लेयर्स को बीच-बचाव करना पड़ा. इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ.
#ICYMI: Things got really heated in @llct20 between Yusuf Pathan and Mitchell Johnson. 🔥 pic.twitter.com/4EnwxlOg5P
भिलवाड़ा किंग्स की पारी के 19वें ओवर के दौरान मिचेल जॉनसन ने युसूफ पठान को कुछ कहा, जिसके बाद युसूफ ने जवाब दिया. दोनों के बीच इस दौरान तीखी कहासुनी हुई, लेकिन हद तो तब हो गई जब मिचेल जॉनसन ने युसूफ पठान को धक्का दे दिया. इसके बाद बाकी प्लेयर्स और अंपायर आए और बीच-बचाव किया.
Fight broke out between Yusuf Pathan and Mitchell Johnson!pic.twitter.com/2XWJBy8tYM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








