
Yasir Shah: टेस्ट में वापसी पर छा गया यह पाकिस्तानी बॉलर, अब्दुल कादिर के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
AajTak
यासिर दिग्गज स्पिनर अब्दुल कादिर को पछाड़ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लिस्ट में अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं.
पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी का शानदार अंदाज में जश्न मनाया है. यासिर दिग्गज स्पिनर अब्दुल कादिर को पछाड़ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लिस्ट में अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं. यासिर शाह ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शनिवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन एंजेलो मैथ्यूज को आउट कर यह माइलस्टोन हासिल किया.
यासिर शाह के नाम अब 237 टेस्ट विकेट
यासिर शाह के नाम अब 46 टेस्ट मैचों में 237 विकेट हो गए हैं जिसमें 16 पांच विकेट हॉल शामिल रहे. दूसरी ओर अब्दुल कादिर ने 67 मैचों में 15 पांच विकेट हॉल की मदद से 236 विकेट लिए थे. यासिर अब दानिश कनेरिया के बाद टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के दूसरे सबसे सफल स्पिनर भी बन गए हैं.
श्रीलंका की पहली पारी 222 रन पर ढेर
पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की पहली पारी महज 222 रनों पर सिमट गई थी. दिनेश चांडीमल ने सबसे ज्यादा 76 और महीष तीक्ष्णा ने 38 रनों की पारी खेलीं. पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह आफरीदी ने सबसे ज्यादा चार खिलाड़ियों को आउट किया. वहीं, यासिर शाह और हसन अली ने दो-दो सफलताएं प्राप्त कीं.
जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने पहली पारी में दो विकेट पर 24 रन बना लिए थे. बाबर आजम एक और अजहर अली तीन रन पर नाबाद थे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











