
Xiaomi के नए फोन Redmi A4 5G में नहीं चलेगा Airtel 5G, खरीदने में ना करें गलती
AajTak
Redmi A4 5G Launch in India: Xiaomi के सस्ते फोन Redmi A4 5G को खरीदते हुए आपको सावधान रहने की जरूरत है. ये फोन 5G सपोर्ट के साथ तो आता है, लेकिन इस पर आपको Airtel 5G का सपोर्ट नहीं मिलेगा. कंपनी ने लॉन्च इवेंट में तो इस बारे में जानकारी नहीं दी थी, लेकिन स्पेक्स पेज पर एक छोटी डिटेल जरूर दी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
Xiaomi ने हाल में नया 5G डिवाइस लॉन्च किया है. कंपनी ने Redmi A4 5G को इस हफ्ते ही लॉन्च किया है. लॉन्च करते हुए कंपनी ने इसे एक 5G डिवाइस के तौर पर प्रमोट किया है, लेकिन इस डिवाइस में एक बड़ी कमी छिपी हुई है, जिसके बारे में कंपनी ने स्पेक्स पेज पर छोटी सी जानकारी दी है.
दरअसल, ये डिवाइस SA (स्टैंड अलोन) 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है. इसमें आपको NSA (Non-Standalone) 5G नेटवर्क का सपोर्ट नहीं मिलेगा. ऐसे में बहुत से यूजर्स के लिए ये फोन मुसीबत बन सकता है.
5G नेटवर्क दो तरह के होते हैं. एक Standalone यानी SA और दूसरा Non-Standalone यानी NSA. भारत में जियो SA 5G सर्विस ऑफर करता है, जबकि Airtel NSA 5G सर्विस ऑफर करता है. ऐसे में अगर आप जियो यूजर है, तब तो आपको इस पर 5G नेटवर्क मिलेगा, लेकिन Airtel यूजर्स को ये सुविधा नहीं मिलेगी.
हालांकि, इसका ये मतबल नहीं है कि इस फोन में आप Airtel का सिम कार्ड यूज नहीं कर पाएंगे. आप जियो की तरह ही Airtel का भी सिम कार्ड यूज कर सकते हैं, लेकिन इसमें आपको 5G नेटवर्क नहीं मिलेगा. कंपनी ने इस बात को एक छोटे से पॉइंट में लिखा है, जो हमारी नजर में कंज्यूमर्स के साथ धोखा है.
यह भी पढ़ें: Xiaomi का बड़ा इवेंट, इस तारीख को लॉन्च होगी Redmi Note 14 5G सीरीज, मिलेगी 6200mAh की बैटरी
स्टैंडअलोन के नाम से ही इसका मतलब साफ है. इस तरह के नेटवर्क सेटअप में यूजर्स तक 5G सर्विस एक अलग नेटवर्क बैंड के जरिए पहुंचाई जाती हैं. इसमें नई रेडियो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, जो 5G के लिए एक्सक्लूसिवली यूज की जाती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












