
Panchgrahi yog 2026: शनि की राशि में पंचग्रही योग, 19 जनवरी से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा
AajTak
19 जनवरी की तारीख ग्रहों की चाल के लिहाज से बहुत खास रहने वाली है. इस दिन मकर राशि में साल का पहला पंचग्रही योग बनने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह शुभ योग चार राशि के जातकों की तकदीर संवार सकता है.
Panchgrahi yog 2026: 19 जनवरी की तारीख ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से बहुत खास मानी जा रही है. इस दिन साल का पहला पंचग्रही योग जो बनने वाला है. यह योग मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा मिलकर बनाएंगे. सूर्य और शुक्र इस समय शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि में विराजमान हैं. इसके बाद 16, 17 और 19 जनवरी को क्रमश: मंगल, बुध और चंद्रमा का इस राशि में गोचर होगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि मकर राशि में बन रहा यह पंचग्रही योग 4 राशि के जातकों को भाग्यशाली बना सकता है.
वृषभ राशि साल का यह पहला पंचग्रही योग वृषभ राशि वालों के किस्मत के दरवाजे खोलेग. आय के अतिरिक्त स्रोत बन सकते हैं और पूर्व में किए गए किसी निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहेगी. लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब सफल होते दिखेंगे. 2025 में जो खुशियां आपको नहीं मिल पाईं, वो अब मिल सकती हैं. परिवार में संतुलन रहेगा और भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ेगा.
कर्क राशि कर्क राशि के जातकों के लिए भी ग्रह गोचर का ये दुर्लभ संयोग शुभ माना जा रहा है. इस राशि के जातकों को अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. कहीं से रुका हुआ धन वापस मिलने या किसी बड़े कर्ज का भार सिर से उतरने के संकेत हैं. रचनात्मक और संचार से जुड़े क्षेत्र में काम करने वालों को अच्छे मौके मिलेंगे. घर-परिवार में नई खुशियों की दस्तक होगी. संतान प्राप्ति का सौभाग्य मिल सकता है.
तुला राशि पंचग्रही योग तुला राशि वालों के लिए नई नौकरी और व्यापार में लाभ का संकेत दिखाई दे रहा है. आपको करियर, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा में सकारात्मक बदलाव संभव हैं. साझेदारी में व्यापार करने वालों को अधिक लाभ होगा. कोई बड़ी डील मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा, निर्णय क्षमता सशक्त होगी और जीवन की दिशा अधिक स्पष्ट होगी. पढ़ाई-लिखाई करने वालों की एकाग्रता इस दौरान बेहतर हो सकती है.
मकर राशि पंचग्रही योग मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति संवार सकता है. धनधान्य के मामले आपके पक्ष में रहेंगे. धन से जुड़ा कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत रहेगी. इस समय आभूषण या संपत्ति में निवेश के योग बन रहे हैं. भविष्य की योजनाएं व्यवस्थित होंगी. सामाजिक सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली लोगों से संपर्क आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









