
IIT बॉम्बे में कैसे रहते हैं स्टूडेंट? बॉयज हॉस्टल रूम देख चौक जाएंगे आप...
AajTak
क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर IIT बॉम्बे के बॉयज हॉस्टल में छात्र कैसे रहते हैं? अगर नहीं तो, कमरे की ऐसी हालात देखकर हर कोई हैरान होने वाला है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस रूम टूर के वीडियो में सारी सच्चाई सामने आ गई है.
IIT में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. JEE एग्जाम की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों का IIT में पढ़ने का सपना होता है. ऐसे में वहां एडमिशन लेने पर छात्रों को किन परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है, ये कोई नहीं जानता है. IIT में एडमिशन लेने पर छात्रों को हॉस्टल की सुविधा भी दी जाती है जिसके लिए बेहद कम फीस देनी होती है लेकिन आपने कभी सोचा है कि आखिर वे रूम होते कैसे होंगे? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे IIT बॉम्बे के बॉयज हॉस्टल रूम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
अगर आपने कभी भी IIT बॉम्बे के बॉयज हॉस्टल को नहीं देखा है, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ca.vaibhavjain ने हॉस्टल रूम का एक वीडियो पोस्ट किया है.
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा रहा है कि जैसे ही व्यक्ति IIT बॉम्बे के बॉयज हॉस्टल के रूम में जाता है, वहां सामान बिखरा पड़ा होता है. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है. हर कोई बस एक ही सवाल कर रहा है कि आखिर छात्र कैसे इस तरह के कमरे में रह सकते हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि रूम शुरू होते ही खत्म हो गया है.
ca.vaibhavjain ने पोस्ट किया वीडियो
वीडियो में देखा जा रहा है कि कमरे में रखे हुए टेबल पर किताबों के साख-साथ ऑनलाइन डिलीवरी के पार्सल, कोल्ड ड्रिंक के बोतल समेत कई सारी चीजें बिखरी पड़ी है. वहीं, बेड के नीचे भी सामान रखा गया है. इस वीडियो को ca.vaibhavjain नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो शेयर कहते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा IIT बॉम्बे के छात्रों के हॉस्टल का दौरा किया, जिन्हें 2 करोड़ का पैकेज मिला है, फिर भी ये लोग सादगी से रहते हैं क्योंकि सफलता की शुरुआत आलीशान जीवन से नहीं होती. IIT बॉम्बे हॉस्टल के कमरों का दौरा मुझे IIT बॉम्बे टेक फेस्ट (@techfest_iitbombay) में आयोजित फाइनेंस वर्कशॉप में गेस्ट स्पीकर के तौर पर शामिल होने पर मिला है. मैंने इन छात्रों से IIT के गेस्ट हाउस में रहने के बजाय उनके साथ रहने का अनुरोध किया. CA छात्र होने के नाते यह मेरे सबसे यादगार पलों में से एक था.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









