
सऊदी अरब के सबसे बुजुर्ग शख्स की 142 साल में मौत, 110 में आखिरी बार निकाह कर बने थे पिता
AajTak
आम इंसान जिस दौर में औसत उम्र तक पहुंचने के लिए भी जूझता नजर आता है, वहां 142 साल से ज्यादा जीना अपने आप में हैरानी की बात मानी जाती है. इसी असाधारण उम्र की वजह से शेख नासर का नाम सिर्फ सऊदी अरब तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनकी लंबी जिंदगी को लेकर चर्चा दूर-दूर तक होती रही.
सऊदी अरब में खुद को देश का सबसे उम्रदराज व्यक्ति बताए जाने वाले नासिर बिन रदान अल राशिद अल वदाई का निधन हो गया है. गल्फ न्यूज के मुताबिक, उनकी मौत 8 जनवरी को राजधानी रियाद में हुई.
गल्फ न्यूज के मुताबिक, उनके जनाजे की नमाज धाहरान अल जनूब में अदा की गई, जिसमें 7,000 से ज्यादा लोग शामिल हुए. इसके बाद उन्हें उनके पैतृक गांव अल राशिद में दफनाया गया. बताया जाता है कि अल वदाई अपने पीछे 134 बच्चे और पोते-पोतियां छोड़ गए हैं.
1884 में जन्म, कई पीढ़ियों का दौर देखा
सऊदी मीडिया का कहना है कि अल वदाई का जन्म 1884 में हुआ था. यह वही साल था जब अमेरिका में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण शुरू हुआ था. उस समय तक सऊदी अरब का एकीकरण भी नहीं हुआ था.
परिवार के मुताबिक, अल वदाई ने देश के संस्थापक किंग अब्दुल अजीज से लेकर मौजूदा शासक किंग सलमान तक का दौर देखा. उन्होंने कई राजाओं, पीढ़ियों और ऐतिहासिक बदलावों को अपनी आंखों से देखा.
देखें उनके जनाजे का वीडियो

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









