
'सरकारी नौकरी वाला लड़का है…', बेटी के AI बॉयफ्रेंड प्रैंक पर मां का रिएक्शन वायरल
AajTak
लखनऊ की एक युवती ने AI से बनाई गई नकली बॉयफ्रेंड की फोटो दिखाकर अपनी मां के साथ मजाक किया। जैसे ही मां ने तस्वीर देखी, उनका रिएक्शन पूरी तरह बदल गया और उन्होंने तुरंत परिवार, समाज और खासतौर पर पति की प्रतिक्रिया को लेकर चिंता जतानी शुरू कर दी. बेटी के इस प्रैंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया
लखनऊ की एक महिला अपनी मां के साथ किए गए एक हल्के-फुल्के AI प्रैंक की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. महिला ने चैटजीपीटी से बनी एक तस्वीर के जरिए ऐसा मजाक किया कि मां के चेहरे के एक्सप्रेशन देखते ही बनते हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पावनी नाम की महिला ने शेयर किया है. वीडियो में पावनी अपनी मां को अपनी एक फोटो दिखाती हैं, जिसमें वह एक युवक के साथ काफी करीब खड़ी नजर आ रही होती हैं. मां को शुरुआत में यह बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि यह तस्वीर AI से बनाई गई है.
जैसे ही मां फोटो देखती हैं, तुरंत पूछ बैठती हैं-यह लड़का कौन है? पावनी बड़े आराम से जवाब देती हैं कि वह उनका दोस्त है. इतना सुनते ही मां चौंक जाती हैं. मामला तब और बढ़ जाता है, जब पावनी बिल्कुल सीरियस चेहरे के साथ कह देती हैं कि यह लड़का एक-दो दिन में उनसे मिलने घर आने वाला है.
'लड़का सरकारी नौकरी करता है'
मां तुरंत मना कर देती हैं और याद दिलाती हैं कि शादी में अभी आठ साल बाकी हैं, लेकिन पावनी यहीं नहीं रुकतीं. वह कहती हैं कि लड़का उनके लिए दस साल तक इंतजार करने को तैयार है. यह सुनते ही मां और ज्यादा घबरा जाती हैं और सख्ती से पूछती हैं कि आखिर यह लड़का है कौन.साथ ही पावनी मां को ये भी समझाती है कि लड़का सरकारी नौकरी करता है.तभी पावनी हंस पड़ती हैं और कहती हैं-वही मेरी लाइफ का प्यार है. यहीं जाकर मां को समझ आता है कि यह सब सिर्फ मजाक था.
देखें वायरल वीडियो

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









