
कुछ नया नहीं है NEET PG में 0 पर्सेंटाइल पर एडमिशन... अक्सर परीक्षा में बैठना काफी होता है!
AajTak
NEET PG Cut OFF: सोशल मीडिया पर नीट पीजी कट-ऑफ की चर्चा हो रही है. कट-ऑफ 0 पर्सेंटाइल आने के बाद इस पर काफी विवाद हो रहा है, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है.
नीट पीजी 2025 में जीरो पर्सेंटाइल कट-ऑफ जाने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. लोगों का कहना है कि डॉक्टर्स से जुड़े एग्जाम में इतनी कम कट-ऑफ होना ठीक नहीं है और लोग एजुकेशन सिस्टम पर भी सवाल खड़ा कर रहे हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि नीट पीजी एग्जाम में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है और इससे पहले भी कट-ऑफ जीरो पर्सेंटाइल तक जा चुकी है. इसके अलावा हर साल कट-ऑफ काफी कम चली जाती है और 5-15 पर्सेंटाइल वालों का भी आसानी से एडमिशन हो जाता है. तो जानते हैं पिछले 5 सालों में पर्सेंटाइल का रिकॉर्ड कैसा रहा है...
इस साल कितनी कट-ऑफ है? अगर इस साल की बात करें तो इस साल रिजर्व्ड कैटेगरी के लिए कट-ऑफ जीरो पर्सेंटाइल तक पहुंच गई है और नंबर की कट ऑफ माइनस 40 तक है. इसकी वजह ये है कि इस बार नीट पीजी की 18 हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं और कम कट-ऑफ पर काफी बवाल हो रहा है. बता दें कि सामान्य वर्ग और EWS उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल 50th से कम करते हुए 7th पर्सेंटाइल कर दिया गया है. इसके अलावा बेंचमार्क दिव्यांग जनरल कैटेगरी (PwBD) के लिए 45th से घटाकर 5th पर्सेंटाइल कर दिया गया है.
इसी तरह SC, ST और OBC उम्मीदवारों के लिए, पर्सेंटाइल 40 से घटाकर 0 कर दिया गया है, इसमें संबंधित कट-ऑफ स्कोर 800 में से -40 (नेगेटिव मार्किंग की वजह) तय किया गया है.
2024 में 5 पर्सेंटाइल पर एडमिशन
जैसे इस साल 0 पर्सेंटाइल पर एडमिशन हो रहा है, वैसे पिछले साल ये कट-ऑफ 5 पर्सेंटाइल तक चली गई थी. 2024 में भी मेडिकल काउंसिंग कमिटी की ओर से नीट पीजी के लिए सभी जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पर्सेंटाइल को 5 कर दिया गया था. हालांकि, जब एडमिशन शुरू हुए थे, उस वक्त जनरल के लिए 50, पीडब्ल्यूडी के लिए 45, रिजर्व्ड कैटेगरी के लिए 40 पर्सेंटाइल कट-ऑफ थी. इसे बाद में 15, 10 की गई और फिर 5 पर्सेंटाइल कर दिया गया.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









