
रिलेशनशिप गोल्स! गर्लफ्रेंड के 26वें बर्थडे पर 26 KM दौड़ गया ये लड़का, वीडियो वायरल
AajTak
अक्सर जन्मदिन पर कपल्स एक-दूसरे को फूल, चॉकलेट या सरप्राइज डिनर गिफ्ट करते हैं, लेकिन बेंगलुरु के एक युवक ने ऐसा कुछ किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया।
प्यार के लिए चांद तोड़ लाने की बातें अक्सर लव भरी कविताओं और कहानियों में सुनने को मिलती हैं. हकीकत में यह मुमकिन नहीं, लेकिन जब बात सच्चे प्यार की हो, तो लोग नामुमकिन को मुमकिन बनाने की कोशिश जरूर कर जाते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला-यहां चांद तोड़ने जैसी बड़ी बात नहीं हुई, बस प्यार की एक छोटी-सी ख्वाहिश पूरी कर दी गई, और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया.
मामला गर्लफ्रेंड के 26वें बर्थडे से जुड़ा है. वह बीमार थी और चाहती थी कि अगर तबीयत ठीक होती, तो अपने जन्मदिन पर 26 किलोमीटर की दौड़ लगाती. उसकी यही अधूरी ख्वाहिश उसके बॉयफ्रेंड ने अपने अंदाज़ में पूरी कर दी.
यह कहानी अविक भट्टाचार्य की है, जो बेंगलुरु में रहते हैं. अविक ने अपनी गर्लफ्रेंड के 26वें जन्मदिन पर पूरे 26 किलोमीटर दौड़ लगाई. इस अनोखे बर्थडे गिफ्ट का वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम पर सामने आया, लोगों ने इसे 'रिलेशनशिप गोल्स' और 'स्टैंडर्ड सेट करने वाला पल' कहना शुरू कर दिया.
क्यों दौड़े 26 किलोमीटर?
अविक ने यह वीडियो अपने और गर्लफ्रेंड सिमरन के जॉइंट अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो की शुरुआत में सिमरन बताती हैं कि वह अपने बर्थडे पर खुद 26 किलोमीटर दौड़ना चाहती थीं, लेकिन तबीयत ठीक न होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाईं.
इसके बाद वीडियो में अविक कहते हैं कि मेरी गर्लफ्रेंड अभी 26 साल की हुई है, इसलिए मैं उसके बर्थडे पर 26 किलोमीटर दौड़ लगाने जा रहा हूं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









