
Rahu Budh 2026 Yuti: कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु-बुध की युति, इन 3 राशियों का आने वाला है गोल्डन टाइम
AajTak
बुध 15 दिनों में दो बार राशि बदलेंगे. बुध 17 जनवरी को मकर और 4 फरवरी को कुंभ में प्रवेश करेंगे. कुंभ में पहले से राहु मौजूद है. ऐसे में करीब 18 साल बाद कुंभ राशि में बुध-राहु युति बनेगी. ज्योतिष के अनुसार, यह संयोग 4 फरवरी के बाद तीन राशियों की किस्मत खोल सकता है.
Rahu Rashifal Mercury Transit: ग्रहों के राजकुमार बुध 15 दिन में दो बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं. बुध पहले 17 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 4 फरवरी को उनका गोचर कुंभ राशि में होगा. गौर करने वाली बात यह है कि इस राशि में पाप ग्रह राहु पहले से बैठा हुआ है. ऐसे में बुध और राहु की करीब 18 साल बाद कुंभ राशि में युति होने वाली है. ज्योतिषविदों का कहना है कि बुध-राहु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अनुकूल दिख रहा है. ऐसे में 4 फरवरी के बाद तीन राशियों को इस युति के शुभ परिणाम मिल सकते हैं.
मेष राशि राहु-बुध का यह संयोग मेष राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है. इस राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों अचानक धन लाभ मिल सकता है. आपके बैंक-बैलेंस में अचानक से बढ़ोतरी होगी. व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा कमाने के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं. मित्रों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा. धैर्यपूर्वक किए गए प्रत्येक कार्य में आपको सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा. घर-परिवार में सब कुशल-मंगल रहने वाला है. तनाव, चिंता से मुक्त रहेंगे.
मिथुन राशि बुध-राहु की यह युति मिथुन राशि वालों के लिए भी शुभ संकेत दे रही है. करियर में लंबे समय से किया जा प्रयास अब रंग ला सकता है. आय में वृद्धि और पदोन्नति के संकेत भी मिल रहे हैं. करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं. जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी. जिन लोगों की तबियत पिछले काफी समय से खराब चल रही थी, उन्हें आराम मिल सकता है. घर में किसी करीबी अतिथि की दस्तक हो सकती है.
कुंभ राशि राहु-बुध की युति कुंभ राशि वालों के लिए भी विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकती है. धनधान्य के मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिल सकता है. कुछ लोग संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं. नई नौकरी या नया व्यापार शुरू करने के लिए समय बहुत अच्छा लग रहा है. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. इस दौरान प्रेम जीवन में भी मधुरता और रोमांस बना रहेगा. पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









