
Lakshmi Narayan Rajyog 2026: 17 जनवरी को बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग! इन 4 राशियों को मिलेगी सफलता
AajTak
Lakshmi Narayan Rajyog 2026: 17 जनवरी को बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है. करीब 4 साल बाद शुक्र और बुध की मकर राशि में युति से यह शुभ योग बन रहा है, जिसका असर धन, करियर और सुख-सुविधाओं पर साफ दिखेगा.
Lakshmi Narayan Rajyog 2026: जनवरी 2026 में ज्योतिष के अनुसार एक बेहद शुभ संयोग बनने जा रहा है. करीब 46 महीनों के बाद शुक्र और बुध एक बार फिर मकर राशि में एक साथ आ रहे हैं, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा. 13 जनवरी को शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 17 जनवरी को बुध के वहां पहुंचते ही मकर राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा. इससे पहले ऐसा संयोग साल 2022 में देखने को मिला था.
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी नारायण राजयोग को धन, ऐश्वर्य और करियर में उन्नति देने वाला माना जाता है. इस योग के प्रभाव से आमदनी बढ़ती है, भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होता है और जीवन में स्थिरता आती है. खास बात यह है कि इस बार यह योग वृषभ और कर्क समेत चार राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इन राशियों पर इसका असर कैसा रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह राजयोग भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा. इस दौरान किस्मत आपका पूरा साथ दे सकती है. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है. पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपको फायदा मिलेगा. नया बिजनेस शुरू करने या किसी अहम समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए समय अनुकूल है. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. कार्यस्थल पर भी सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम देगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. जो लोग विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. साझेदारी में किया गया काम लाभ देगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









