
Akai ने लॉन्च की ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन रेंज, कम दाम में मिलेंगे दमदार फीचर्स
AajTak
Akai ने अपने लेटेस्ट वॉशिंग मशीन रेंज को लॉन्च कर दिया है. कंपनी की लेटेस्ट रेंज टॉप लोड ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की है, जो अलग-अलग कैपेसिटी में आती है. इसमें 7.5Kg से लेकर 12Kg तक की कैपेसिटी वाली वॉशिंग मशीन मिलती है. इनमें इन-बिल्ट हीटर, मैजिक फिल्टर टेक्नोलॉजी समेत कई खास फीचर्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमतें.
Akai ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की रेंज लॉन्च की है. ब्रांड का लेटेस्ट लाइन-अप दमदार फीचर्स के साथ आता है. इस वॉशिंग मशीन लाइन-अप में डीप क्लीन टेक्नोलॉजी, बिल्ट-इन हीटर और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मिलती है.
कंपनी ने अलग-अलग कैपेसिटी वाली वॉशिंग मशीन को लॉन्च किया है. ब्रांड का कहना है कि उनके लेटेस्ट प्रोडक्ट में एंटी-बैक्टीरियल ड्रम कोट और मल्टीपल वॉश प्रोग्राम मिलते हैं. आइए जानते हैं कंपनी की लेटेस्ट वॉशिंग मशीन की कीमत और दूसरी खास बातें.
Akai की लेटेस्ट टॉप लोड वॉशिंग मशीन कई कैपेसिटी ऑप्शन में आती है. कंपनी ने इसे 7.5Kg, 8Kg, 9Kg, 10Kg और 12Kg कैपेसिटी ऑप्शन में लॉन्च किया है. यानी ब्रांड के पोर्टफोलियो में छोटी फैमिली से लेकर बड़े परिवार तक सभी के लिए एक वॉशिंग मशीन का विकल्प है.
यह भी पढ़ें: ये हैं 5 सस्ती सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन, कीमत 6790 रुपये से शुरू
ये वॉशिंग मशीन दो कलर ऑप्शन- मिड ब्लैक और आइनॉक ग्रे में आती है. कंपनी अपने प्रोडक्ट्स पर 10 साल की वारंटी दे रही है. Akai की टॉप लोड वॉशिंग मशीन की कीमत 14,490 रुपये से शुरू होती है और 29,900 रुपये तक जाती है. इन प्रोडक्ट्स को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल पार्टनर्स से खरीद सकते हैं.
Akai की लेटेस्ट वॉशिंग मशीन मल्टीपल कैपेसिटी ऑप्शन में आती है. इसमें आपको 7.5Kg से लेकर 12Kg तक का ऑप्शन मिलता है. इसमें एंटी-बैक्टेरियल ड्रम कोटिंग मिलती है. बेहतर सफाई के लिए वॉशिंग मशीन में मल्टीपल वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं. ये वॉश प्रोग्राम फैब्रिक के हिसाब से भी हैंडल किए जा सकते हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









