
डॉक्टर निशा वर्मा कौन, जिनसे अमेरिकी सांसद ने 5 मिनट में 11 बार पूछा- क्या पुरुष प्रेग्नेंट हो सकते हैं?
AajTak
अमेरिकी सीनेट की एक सुनवाई के दौरान भारतीय मूल की डॉक्टर निशा वर्मा और रिपब्लिकन सीनेटर जोश हॉली के बीच हुई बहस ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. गर्भपात की गोलियों की सुरक्षा पर हुई सुनवाई में ‘क्या पुरुष गर्भवती हो सकते हैं’ जैसे सवाल ने सियासत-विज्ञान को लेकर बहस छेड़ दी.
अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ निशा वर्मा इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा में हैं. यह चर्चा अमेरिकी सीनेट (सांसद) की HELP (स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम और पेंशन) समिति की सुनवाई के दौरान हुई तीखी बहस के बाद शुरू हुई. इस सुनवाई में गर्भपात की गोलियों की सुरक्षा पर चर्चा हो रही थी, जहां डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से गवाह के तौर पर निशा वर्मा पेश हुई थीं.
सुनवाई के दौरान रिपब्लिकन सीनेटर जोश हॉली ने उनसे सवाल किया कि क्या पुरुष भी गर्भवती हो सकते हैं. इस सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय वर्मा ने कहा कि यह सवाल ध्रुवीकृत है और उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि इसका मकसद क्या है. उन्होंने सवाल के उद्देश्य पर असहमति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच थोड़ी बहस भी हुई. हॉली का कहना था कि सवाल का उद्देश्य सिर्फ जैविक सच्चाई को सामने रखना था.
वायरल हो रहे 5 मिनट पांच सेकेंड के वीडियो में निशा से ये सवाल पूरे 11 बार पूछा गया. साथ ही कहा गया कि जवाब 'हां' या 'ना' में दीजिए.
निशा वर्मा प्रजनन स्वास्थ्य सलाहकार हैं और ‘फिजिशियंस फॉर रिप्रोडक्टिव हेल्थ’ से जुड़ी एक वरिष्ठ सदस्य हैं. उनका जन्म उत्तरी कैरोलिना में एक भारतीय अप्रवासी परिवार में हुआ था.
उन्होंने नॉर्थ कैरोलिना विश्वविद्यालय से मेडिकल की पढ़ाई की है. इसके बाद वह एक प्रमाणित प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ बनीं और जटिल परिवार नियोजन की उप-विशेषज्ञ के रूप में काम कर रही हैं. उनके पास जीवविज्ञान, मानवविज्ञान और सार्वजनिक स्वास्थ्य में भी डिग्रियां हैं.
फिलहाल निशा वर्मा एमोरी यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में सहायक प्रोफेसर हैं और जॉर्जिया व मैरीलैंड में मरीजों का इलाज करती हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











