
Rahu Gochar 2026: राहु हुए प्रचंड, 15 अप्रैल तक इन राशियों को मिलता रहेगा जबरदस्त लाभ
AajTak
Rahu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में राहु को एक बेहद शक्तिशाली और रहस्यमयी ग्रह माना जाता है. जब राहु किसी विशेष अवस्था में होता है, तो उसका असर सामान्य से कहीं ज़्यादा तेज हो जाता है. इसी अवस्था को राहु की युवावस्था कहा जाता है.
Rahu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह कहा जाता है. इसे शनि की परछाईं भी माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद राहु को नवग्रहों में बेहद शक्तिशाली माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु को कलयुग का राजा कहा जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव अचानक और तेज होता है. राहु ऐसा ग्रह है जो बिना किसी सीमा के काम करता है. जब यह शुभ फल देता है, तो साधारण व्यक्ति को भी ऊचाइयों तक पहुंचा सकता है. कई बार राहु अचानक सक्रिय होकर व्यक्ति को बहुत कम समय में सफलता दिला देता है.
इस समय राहु कुंभ राशि में स्थित है और अब वह अपनी युवा अवस्था में प्रवेश कर चुका है. यह अवस्था करीब तीन महीने यानी 15 अप्रैल 2026 तक रहेगी. इस दौरान कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, तो कुछ को सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय खास रहने वाला है.
राहु क्यों देता है अचानक सफलता?
ज्योतिष के अनुसार राहु आधुनिक युग का ग्रह माना जाता है. यह इंटरनेट, डिजिटल प्लेटफॉर्म, राजनीति और विदेशों से जुड़े कामों में अचानक तरक्की दिलाता है. इस गोचर के दौरान मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को डिजिटल बिजनेस, ऑनलाइन काम और विदेशी ट्रेंड्स से बड़ा फायदा मिल सकता है.
ग्रह की युवा अवस्था क्या होती है?
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब किसी ग्रह की डिग्री 12 से 18 डिग्री के बीच होती है, तो उसे युवा अवस्था कहा जाता है. इस समय ग्रह पूरी ताकत से फल देता है. 30 दिसंबर 2025 को राहु लगभग 18 डिग्री पर था. चूंकि राहु वक्री गति से चलता है, इसलिए 18 से 12 डिग्री की ओर बढ़ते हुए इसकी शक्ति और अधिक बढ़ती जाती है. 15 अप्रैल 2026 को राहु 12 डिग्री पर होगा और यहीं उसकी युवा अवस्था समाप्त होगी. यह समय निवेश, नए प्रयोग और बड़े फैसलों के लिए ज्योतिषीय रूप से काफी सक्रिय माना जाता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









