
SGB Inside Story: अगर सरकार बंद नहीं करती ये स्कीम तो, आज क्या होता? 2 साल में बदल गया खेल
AajTak
RBI ने आखिरी बार फरवरी 2024 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी किए थे, उस समय सोने का थोक बाजार भाव लगभग इसी रेंज में था. उसके बाद से कोई किस्त नहीं आई है, करीब 2 साल हो चुके हैं.
फिजिकल सोने में निवेश कम हो, इसी उद्देश्य से साल 2015 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की शुरुआत की गई थी, यह स्कीम चंद वर्षों में ही काफी पापुलर हो गई. वैसे भी हमारे देश में सोने को सुरक्षित निवेश के तौर देखा जाता है, और अगर सरकार निवेश की गारंटी ले, तो फिर लोग पैसे लगाने से बिल्कुल नहीं हिचकते हैं.
दरअसल, SGB धीरे-धीरे सरकारी खजाने पर बोझ बनता जा रहा था. जिसके बाद सरकार इससे पीछा छुड़ाने का मन बना लिया. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की आखिरी किस्त फरवरी 2024 में जारी की गई थी, उस समय सोने का भाव 6,263 प्रति ग्राम भाव था. फरवरी-2025 के बजट के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि SGB की नई किस्त अब नहीं जारी की जाएगी, हालांकि पुराने सब्सक्रिप्शन जारी रहेंगे.
2 साल से SGB पर ब्रेक
साल 2015 में SGB पहली बार लॉन्च की गई थी. लॉन्च से फरवरी- 2024 तक SGB की कुल 67 किस्तें जारी की गई थीं. जिसमें करीब 72,274 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे गए. यह निवेश लगभग 146.96 टन सोने के बराबर है. दरअसल, पिछले 18 महीने में जिस तेजी से सोने के दाम बढ़े हैं. उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि अगर सरकार SGB पर रोक नहीं लगाई होती तो सरकारी खजाने पर इसका काफी बोझ बढ़ जाता, क्योंकि पिछले डेढ़ साल सोने की कीमत करीब दोगुनी हो चुकी है. यानी सरकार को कीमतें बढ़ने की भनक लग चुकी थीं.
अभी के भाव से तुलना करें, तो फिलहाल सोने की कीमत 14,000 रुपये प्रति ग्राम के आसपास है. अगर किसी ने फरवरी- 2024 की SGB सीरीज में निवेश किया होता तो 2 साल में ही उनका निवेश डबल हो जाता. उदाहरण के लिए 2017-18 के दौरान SGB में निवेश करने वालों को 300% से ज्यादा का लाभ मिलता, यानी 8 साल में निवेश करीब-करीब 4 गुना हो जाता.
सरकार को होने वाला था भारी नुकसान

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









