
'मैंने 2 साल में 416 लोगों को डेट किया...', अब महिला ने बताया- वो ऐसा क्यों कर रही थीं?
AajTak
डेट पर जाने से पहले लोग काफी सारी तैयारियां करते हैं. खासकर पहला डेट तो काफी महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में अगर कोई अपने डेट को सफल बनाना चाहता है या यहां दी गई इस महिला की कहानी को जरूर पढ़ना चाहिए.
परफेक्ट पार्टनर की तलाश में लोग डेट पर जाते हैं, ताकि एक-दूसरे को अच्छे से जान सके. डेट पर जाने के बाद ही पता चल पाता है कि सामने वाला उनकी उम्मीद पर कितना खरा उतर पा रहा है. वहीं कुछ लोगों के साथ ऐसी समस्या होती है कि कई लोगों को डेट करने के बावजूद लोगों को अपने होने वाले पार्टनर के बारे में वो चीजें पता नहीं चल पाती है, जो साथ निभाने के लिए जरूरी होती है.
ऐसे में एक औसत व्यक्ति साल में लगभग 41 बार डेट पर जाता है - लेकिन अब एक महिला ने दावा किया है कि उसने सिर्फ दो साल में 400 से अधिक पुरुषों को डेट किया है. महिला ने परफेक्ट पार्टनर की तलाश में 416 लोगों को डेट किया.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने जीवनसाथी को पाने से पहले, मेकअप आर्टिस्ट एलेन का कैलेंडर निश्चित रूप से पूरी तरह से भरा हुआ था. इसमें हर हफ्ते लगभग चार डेट्स होती थीं. एडिलेड की रहने वाली ऑस्ट्रेलियाई ब्यूटी एक्सपर्ट दो साल तक डेट करने में काफी व्यस्त रहीं. तब जाकर उन्हें अपना परफेक्ट पार्टनर मिला.
इतनी ज्यादा डेटिंग से मिली ये सीख एलेन ने बताया कि इस दौरान उन्होंने कई आश्चर्यजनक बातें सीखीं, जिनमें यह भी शामिल है कि डेट पर फूलों का गुलदस्ता वास्तव में खतरे की घंटी क्यों हो सकता है. उन्होंने बताया कि पार्टनर की तलाश में लोग डेटिंग एप का इस्तेमाल करते हैं. कई बार डेटिंग ऐप पर मिले मैच को लोग परफेक्ट मान लेते हैं और कई बार लोगों को डेट पर जाने के बाद महसूस होता है कि एप पर जो फिल्टर्स थे, उसके मुताबिक, रियाल्टी कुछ और ही है.
इसलिए डेटिंग ऐप पर हाइट फिल्टर और अन्य आवश्यकताओं को छोड़ देना ही सबसे अच्छा है. एलेन जो 5'8 फीट की मेकअप विशेषज्ञ हैं. उनके पार्टनर क्रिस 6'4 फीट के हैं. उन्होंने बताया कि मैंने फैसला किया था कि ऐप पर मैं अपनी ऊंचाई बहुत स्पष्ट रूप से बताऊंगी, लेकिन मुझे वांछित लड़के के लिए न्यूनतम ऊंचाई क्या चाहिए, ये नहीं बताऊंगी.
एलेन ने बताया कि यह न केवल बुरा लगता है, बल्कि अगर आपको कम कद वाला जीवनसाथी या पार्टनर मिल जाता है तो और भी ज्यादा बुरा लगता है. इसलिए जो है सो है. किसे परवाह है? जब भी मुझे किसी पुरुष की प्रोफाइल में शारीरिक सुंदरता की शर्त दिखती थी, तो मुझे तुरंत घिन आती थी - भले ही मैं उस मानक को पूरा करती हुई दिखूं. उन्होंने आगे कहा कि कुछ ऐसे लड़के भी थे जो विशेष रूप से सुनहरे बाल और नीली आंखों की मांग करते थे.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









