
भारत में H-1B वीजा बेचते दिखे 'ट्रंप'! अमेरिकी कॉमेडियन का वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी
AajTak
ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अमेरिका में वीजा नीतियां सख्त की गई हैं. अमेरिका में H-1B वीजा को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है. इसी मुद्दे पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है.
भारत की सड़कों पर H-1B वीज़ा बेचते एक अमेरिकी कॉमेडियन का मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त वायरल हो रहा है. वीडियो में यह कॉमेडियन ट्रंप के हुलिए में नजर आता है. अमेरिकी कॉमेडियन और इंस्टाग्राम क्रिएटर का नाम ऑस्टिन नासो है. उन्होंने ट्रंप की ऐसी हू-बहू नकल की है कि देखने वालों की हंसी नहीं रुक रही है.
वीडियो में ऑस्टिन नासो लाल टाई, चेहरे पर जरूरत से ज्यादा एक्सप्रेशन के हाव-भाव और ट्रंप के मशहूर अंदाज के साथ भारत की सड़कों पर लोगों के पास जाते हैं. ट्रंप जैसी आवाज में वह कहते हैं-हम H-1B वीजा एक लाख डॉलर में बेच रहे हैं.
सड़क पर मौजूद लोगों की प्रतिक्रियाएं कन्फ्यूजन से लेकर जोरदार हंसी तक देखने को मिलती हैं. एक शख्स जवाब देता है, मुझे अमेरिका से ज्यादा यूरोप पसंद है,इस पर नासो किरदार में रहते हुए तुरंत पलटकर कहते हैं-कितनी घटिया बात है.
‘एक खरीदो, एक मुफ्त' वाला मजाक
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'एक खरीदो, एक मुफ़्तट कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया. नासो लगातार अलग-अलग लोगों के पास जाकर यही ऑफर दोहराते हैं और ट्रंप वाला लहजा व इशारे बनाए रखते हैं.वीडियो के आखिर में नासो एक ऑटो रिक्शा में बैठकर जोर-जोर से चिल्लाते हैं-H-1B वीजा, एक लाख डॉलर! जिससे सड़क पर चल रहे लोग भी उनकी ओर देखने लगते हैं और पूरा माहौल और मजेदार हो जाता है.
बेंगलुरु से वायरल हुआ वीडियो

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









