
Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत आज, जानें क्या है भगवान शिव की पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त और उपासना विधि
AajTak
Shukra Pradosh Vrat 2026: शुक्र प्रदोष व्रत पर आज शाम 5 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 29 मिनट तक भगवान शिव की पूजा-उपासना के लिए सबसे खास मुहूर्त माना जा रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार, इस दौरान भोलेनाथ की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे.
Shukra Pradosh Vrat 2026: आज शुक्र प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. खास बात यह है कि जब प्रदोष व्रत शुक्रवार को पड़ता है, तो इसका फल और भी अधिक शुभ माना जाता है.
ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र प्रदोष व्रत इसलिए खास होता है क्योंकि शुक्रवार का संबंध माता लक्ष्मी और सौभाग्य से होता है. ऐसे में शुक्र प्रदोष व्रत करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, परिवार में खुशियों का संचार होता है और धन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है. शिवपुराण के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर नृत्य करते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. तो आइए जानते हैं कि शुक्र प्रदोष व्रत पर आज भगवान शिव के पूजन के लिए कौन सा मुहूर्त शुभ रहेगा.
शुक्र प्रदोष व्रत 2026 पूजन मुहूर्त ( Shukra Pradosh Vrat 2026 Pujan Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्र प्रदोष व्रत की त्रयोदशी तिथि 15 जनवरी यानी कल 8 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 16 जनवरी यानी आज रात 10 बजकर 21 मिनट पर होगा.
प्रदोष पूजा मुहूर्त आज शाम 5 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगा, जो कि भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माना जा रहा है.
शुक्र प्रदोष व्रत 2026 पूजन विधि (Shukra Pradosh Vrat 2026 Pujan Vidhi)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











