
पत्नी को आज भी EX से प्यार..', भारतीय लड़के को 5 साल बाद पता चली शादी की असली वजह
AajTak
एक भारतीय पति ने सोशल मीडिया पर अपनी शादीशुदा जिंदगी की एक दर्दनाक सच्चाई शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि शादी के पांच साल बाद भी उनकी पत्नी अपने पुराने प्रेमी से को भूल नहीं पाई है. यह कहानी उन कई लोगों की है जो रिश्तों में होते हुए भी अकेलापन महसूस करते हैं, प्यार का मतलब केवल किसी की परछाई बनना नहीं, बल्कि अपनी पहचान पाना होना चाहिए.
शादी को एक अटूट बंधन माना जाता है और अक्सर कहा जाता है कि शादी के बाद लड़का और लड़की अपने अतीत को पूरी तरह से भूलकर अपने नए जीवन की शुरुआत करते हैं. लेकिन इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद हर कपल सोचने पर मजबूर हो जाएगा. 33 साल के एक भारतीय शख्स ने अपनी मैरिड लाइफ से जुड़ी एक दर्दनाक सच्चाई सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर की है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल टूट जाए. उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि शादी के पांच साल बाद भी उसकी पत्नी आज भी अपने पुराने प्रेमी से इमोशनल तौर पर जुड़ी हुई है.
शादी से पहले सब कुछ ठीक था
उस शख्स ने बताया कि शादी से पहले वह और उसकी पत्नी छह महीने तक रिलेशनशिप में रहे थे. उसे उसकी पत्नी के पुराने रिश्ते के बारे में पता था, लेकिन भरोसा था कि वह सब खत्म हो चुका है. पत्नी ने भी कहा था कि अब उसका एक्स से कोई संपर्क नहीं है. उसके लिए यह शादी जिंदगी का सबसे खूबसूरत मोड़ था. मुझे लगा था कि मैंने लाइफ में प्यार, सम्मान और अपनापन सब कुछ पा लिया है.
अचानक बदला बर्ताव
सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी एक दिन पत्नी की मुलाकात अचानक अपने एक्स से हो गई. इसके बाद उसका बर्ताव पूरी तरह बदल गया. वह चुप रहने लगी, उदास रहने लगी और इमोशनल तौर से दूर होती चली गई. धीरे-धीरे पत्नी के बर्ताव के बाद उसने कई बार उससे पूछा, लेकिन उसने काफी बार पूछने के बाद आखिरकार सच बताया. उस शख्स ने अपनी पोस्ट में बताया कि उसकी पत्नी ने उससे कहा कि मैं कभी अपने एक्स को भूल नहीं पाई. मैं आज भी सोचती हूं कि अगर वो रिश्ता पूरा होता तो लाइफ कैसी होती. सबसे ज्यादा दर्दनाक बात तब हुई जब उसने कहा, 'तुम मुझे उसी जैसे लगते हो, इसलिए मैंने तुम्हें चुना.'
पति ने बताया कि यह बात सुनकर उसे ऐसा महसूस हुआ जैसे वह किसी इंसान की जगह सिर्फ एक रिप्लेसमेंट हो. उसे यह भी पता चला कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सेव कर रही थी, जिनमें पुराने प्यार को याद करने और किसी और लाइफ में मिलने की बातें होती हैं. जब मैं उससे दूर होता हूं तो गुस्सा आता है, लेकिन उसके सामने आते ही सब भूल जाता हूं. मैं खुद को पीछे रखकर उसकी खुशी चुनने लगता हूं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









