
WTC Latest Points Table: श्रीलंका की जीत से WTC में उथल-पुथल, जानें टीम इंडिया के लिए क्या हैं समीकरण
AajTak
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का यह तीसरा चक्र है, जो 2023 से 2025 तक चलेगा. भारतीय टीम फिलहाल अंकतालिका में पहले स्थान पर है. उसके अब तक 10 मैचों में 7 जीत, दो हार और एक ड्रॉ से 86 अंक हैं. उसके अंकों का प्रतिशत 71.66 है.
श्रीलंका ने शानदार खेल दिखाते हुए गॉल टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 63 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 275 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम खेल के पांचवें दिन (23 सितंबर) 211 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला 26 सितंबर से इसी मैदान पर खेला जाएगा.
गॉल टेस्ट में जीत के बाद श्रीलंकाई टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है. श्रीलंकाई टीम अब एक स्थान के फायदS से अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. श्रीलंका ने मौजूदा चक्र में कुल आठ मैच खेले हैं, जिसमें उसने चार में जीत हासिल की है. जबकि इतने ही मुकाबलों में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका के 50 प्रतिशत अंक और 48 पॉइंट हैं.
India strengthen their #WTC25 Final chances, while Sri Lanka make a push of their own 👀 More in the race for the mace 👇#INDvBAN | SLvNZhttps://t.co/39pEWyLAMA
श्रीलंका की टीम मौजूदा चक्र में अब अधिकतम 69.23 प्रतिशत अंक हासिल कर सकती है जो उसे अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में जगह दिलाने के लिए पर्याप्त होगा. हालांकि टीम को इसके लिए न्यूजीलैंड को एक बार फिर हराना होगा और फिर साउथ अफ्रीका के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करना होगा.
टॉप पर मौजूद भारत के लिए हैं ये समीकरण
बता दें कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में फिलहाल पहले स्थान पर है. उसके अब तक 10 मैचों में 7 जीत, दो हार और एक ड्रॉ से 86 अंक हैं. उसके अंकों का प्रतिशत 71.66 है. भारत को अब मौजूदा चक्र में 9 मैच और खेलने हैं. भारतीय को नवंबर में पांच टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. उस दौरे से पहले उसे बांग्लादेश के खिलाफ 1 और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट खेलने हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







