
WTC 2023-25 Points Table: बांग्लादेश को हराते ही WTC फाइनल में पहुंचेगी भारतीय टीम? आज मिलेगा बूस्टर डोज
AajTak
भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट खेला जा रहा है, जिसके शुरुआती 3 दिन बारिश से धुल गए थे. तीनों दिन 35 ओवरों का खेल हुआ था. मगर मैच में चौथे दिन पूरा खेल हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने धांसू गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हुए मैच पर पकड़ बना ली है. आज पांचवें दिन मैच भारत की झोली में आने की पूरी संभावना है.
WTC 2023-25 Points Table: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने हाल ही में टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड को रौंदकर ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में भारतीय टीम का गणित बिगाड़ने की पूरी कोशिश की. इस गणित को बिगाड़ने में बारिश ने भी पूरा जोर लगाया. मगर भारतीय टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दमदार प्रहार दोनों की कोशिशों को नाकाम करने ठान ली है. बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट भारत की जकड़ में दिखाई दे रहा है.
भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट खेला जा रहा है, जिसके शुरुआती 3 दिन बारिश से धुल गए थे. तीनों दिन 35 ओवरों का खेल हुआ था. मगर मैच में चौथे दिन पूरा खेल हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने धांसू गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हुए मैच पर पकड़ बना ली है.
एक दिन में ऐसे भारतीय टीम ने पलटा पासा
चौथे दिन खेल शुरू हुआ तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश टीम 233 रनों पर सिमट गई. इसके बाद भारतीय टीम ने बैजबॉल गेम खेलते हुए 9 विकेट पर 285 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस तरह भारतीय टीम ने पहली पारी में 52 रनों की बढ़त बना ली.
इसके बाद बांग्लादेश टीम दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी तो उसने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 26 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए. भारतीय टीम ने अपनी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. टीम इंडिया अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 50, 100, 150, 200 और 250 रन पूरे करने वाली टीम बन गई है.
पांचवें दिन फिर गेंदबाज-बल्लेबाजों से उम्मीद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








