
WTC फाइनल से पहले बोले ईशांत शर्मा- इंग्लैंड में लार के बिना भी स्विंग लेगी गेंद
AajTak
भारत के सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (WTC) में गेंद लार के बिना भी स्विंग लेगी और टीम में से किसी को इसे मैच के आखिर तक बरकरार रखना होगा.
भारत के सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (WTC) में गेंद लार के बिना भी स्विंग लेगी और टीम में से किसी को इसे मैच के आखिर तक बरकरार रखना होगा. भारत के लिए 101 टेस्ट खेल चुके ईशांत 18 जून से शुरू हो रहे मैच में भारतीय गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. उन्होंने स्टार स्पोटर्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि लार के बिना भी गेंद स्विंग लेगी और किसी को यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि आखिर तक स्विंग बनी रहे.’ उन्होंने कहा, ‘इन हालात में गेंद की हालत अच्छी बनी रही तो गेंदबाजों के लिए विकेट लेना आसान हो जाएगा.’ कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












