
Wriddhiman Saha, Journalist: पत्रकार का नाम बताने पर बोले ऋद्धिमान साहा, 'किसी का करियर खराब नहीं करना चाहता'
AajTak
भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत के दौरान यह साफ कर दिया है कि वह पत्रकार के नाम का खुलासा नहीं करेंगे. साहा को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह न मिलने के बाद ऋद्धिमान साहा को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है. टीम इंडिया में सेलेक्शन न हो पाने के बाद निराश साहा ने अपनी बात रखते हुए कई बयान दिए हैं वहीं उन्होंने साथ ही एक पत्रकार को लेकर भी खुलासा किया. After all of my contributions to Indian cricket..this is what I face from a so called “Respected” journalist! This is where the journalism has gone. pic.twitter.com/woVyq1sOZX

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












