
Wriddhiman Saha, Journalist: ऋद्धिमान साहा के सपोर्ट में आया भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन, कहा- सीमारेखा पार नहीं करनी चाहिए
AajTak
भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा और पत्रकार विवाद में पत्रकार के खिलाफ BCCI से कड़े एक्शन की मांग की है ICA ने BCCI से BCCI इवेंट्स में पत्रकार की मान्यता रद्द करने की भी मांग की है.
भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) ने 'पत्रकार' विवाद में भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के पक्ष में अपना बयान जारी किया है. ऋद्धिमान साहा को इंटरव्यू न देने पर एक पत्रकार ने धमकी दी थी, जिसके बाद साहा ने ट्विटर पर उस पत्रकार के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया. ऋद्धिमान साहा के पक्ष में कई पूर्व क्रिकेटर्स भी मैदान में उतरे. रवि शास्त्री से लेकर कई खिलाड़ियों ने बोर्ड से पत्रकार के खिलाफ एक्शन की मांग की है. ICA strongly condemns 'threat' to #WriddhimanSaha!#BCCI #IndianCricketTeam pic.twitter.com/TbgUVPZlt6

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












