
WPL 2025 Auction: 16 साल की क्रिकेटर कमलिनी बनी करोड़पति, महिला प्रीमियर लीग की 5 टीमों ने खरीदे 19 खिलाड़ी
AajTak
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 सीजन के ऑक्शन में 5 टीमों ने मिलकर कुल 19 खिलाड़ी खरीदे, जिन पर कुल 9.05 करोड़ रुपये लुटाए. इस बार नीलामी में कुल 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. इन पर 5 फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI), गुजरात जायंट्स (GG), यूपी वॉरियर्ज (UPW), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दांव लगाया.
Women Premier League, WPL 2025 Auction: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 सीजन के लिए ऑक्शन खत्म हो गई है. यह नीलामी बेंगलुरु में रविवार (15 दिसंबर) को हुई. इसमें 5 टीमों ने मिलकर कुल 19 खिलाड़ी खरीदे, जिन पर कुल 9.05 करोड़ रुपये लुटाए.
इस बार नीलामी में कुल 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. इन पर 5 फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI), गुजरात जायंट्स (GG), यूपी वॉरियर्ज (UPW), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दांव लगाया.
सिमरन शेख रहीं सबसे महंगी, मिले इतने करोड़
इस बार ऑक्शन में 4 खिलाड़ियों की बोली एक करोड़ रुपये से ऊपर गई है. 22 साल की मिडिल ऑर्डर बैटर सिमरन शेख WPL 2025 नीलामी की सबसे मंहगी प्लेयर रहीं. उन्हें गुजरात टीम ने 1.9 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा.
सिमरन लेग स्पिन भी करती हैं. उनके बाद दूसरी सबसे महंगी वेस्टइंडीज की डिंड्रा डॉटिन रहीं. उन्हें भी गुजरात ने 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा. डिंड्रा फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. लिस्ट में तीसरा नाम 16 साल की विकेटकीपर कमलिनी का है, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.6 करोड़ में खरीदा.
16 साल की कमलिनी ने भी मचाया धमाल

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












