
Women's World Cup: नो-बॉल ने तोड़ा महिला टीम का सपना, फिर भी मिताली ब्रिगेड को फैन्स ने किया सलाम
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच हारकर महिला भारतीय टीम वुमन्स वर्ल्ड कप में बाहर हो गई. आखिरी ओवर में दीप्ति शर्मा की एक नोबॉल ने पूरा खेल बिगाड़ दिया...
ICC वुमन्स वर्ल्ड कप में रविवार का दिन टीम इंडिया के लिए सही नहीं रहा. उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ हर हाल में मैच जीतना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. आखिरी ओवर में एक नोबॉल ने पूरा खेल बिगाड़ दिया और टीम इंडिया 3 विकेट से मैच हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई.
इस हार के बाद टीम इंडिया की कई महिला खिलाड़ियों को रोते और भावुक होते देखा गया. इस पर फैन्स ने सभी को तसल्ली दी. खासकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण ने महिला टीम को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया.
महिला टीम ने बेस्ट देने की कोशिश की: लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि ओह डियर, बहुत ही करीब आ गए थे. भारतीय महिला टीम के लिए निराशाजनक रहा. उन्होंने अपना बेस्ट देने की कोशिश की, लेकिन एक टाइट मार्जिन का खेल है. क्रेडिट साउथ अफ्रीकी टीम को देना चाहिए, जिन्होंने बहुत अच्छे से मैच को संभाला.
Oh dear. So near yet so far. 💔 Disappointment for the Indian girls, they tried their best but it was a game of tight margins and credit to South Africa for maintaining their nerves. #IndvSA #CWC22
Indian Cricket team and the "No ball" in the important games a very painful story 💔 #INDvSA pic.twitter.com/VvYppFcAz7

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










