
Windows 11: माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा इवेंट कल, 5 साल बाद आ रहा है नया विंडोज
AajTak
माइक्रोसॉफ्ट अपने बड़े इवेंट में Windows 11 का ऐलान कर सकता है. कंपनी लगभग पांच साल के बाद एक पूरी करह से नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश कर सकती है.
माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा इवेंट कल यानी 24 जून को आयोजित हो किया जा रहा है. इस दौरान कंपनी Windows 11 का ऐलान कर सकती है. इस इवेंट में कंपनी के सीईओ सत्य नडेला भी होंगे और माइक्रोसॉफ्ट के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर भी शिरकत करेंगे. इस इवेंट में कंपनी Surface लैपटॉप लाइनअप पेश करेगी, लेकिन लोगों की निगाहें नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी हैं. ये इवेंट वर्चुअल होगा और आप इसे लाइव देख सकते हैं. इवेंट की शुरुआत 24 जून रात के 8.30 बजे से होगी. इसे माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट से आप लाइव देख सकेंगे. माइक्रोसॉफ्ट के अगले Windows के बारे में खबरें आ चुकी हैं और लीक्स भी आ गए हैं. अर्ली ऐक्सेस के तहत लोगों ने इसे इंस्टॉल करके अपना एक्स्पीरिएंस बताया है. Windows 11 के साथ काफी कुछ बदलने वाला है. एक नए तरह का एक्सपीरिएंस यूजर्स को मिलेगा.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












