
WhatsApp पर खरीद सकेंगे मेट्रो टिकट, कार्ड भी हो जाएगा रिचार्ज, शुरू हुई नई सर्विस
AajTak
WhatsApp Metro Ticket: वॉट्सऐप पर आपको कई फीचर्स मिलते हैं. अब ये सिर्फ इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप नहीं है. बल्कि आप इस पर कॉलिंग और पेमेंट भी कर सकते हैं. अब आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल मेट्रो टिकट खरीदने में भी कर सकते हैं. हालांकि ये सर्विस बेंगलुरु में शुरू हुई है, जहां आप वॉट्सऐप पर मेट्रो टिकट और कार्ड रिचार्ज दोनों कर सकते हैं.
WhatsApp की शुरुआत इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के रूप में हुई थी. धीरे-धीरे इस पर नए फीचर्स आते गए. यहां आप ऑडियो, वीडियो कॉलिंग, ग्रुप कॉलिंग और अब पेमेंट फीचर भी यूज कर सकते हैं. इस ऐप पर हाल में एक नई सुविधा जोड़ी गई है. इसकी मदद से आप मेट्रो टिकट खरीद सकते हैं और अपने कार्ड को भी रिचार्ज कर सकते हैं.
दरअसल, वॉट्सऐप और बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने सोमवार को पार्टनरशिप का ऐलान किया है. इस पार्टनरशिप के तहत Namma Metro की वॉट्सऐप चैटबॉट बेस्ड QR टिकटिंग सर्विस शुरू हुई है. चैटबॉट UPI से इंटीग्रेटेड है.
इसकी मदद से Namma Metro यूजर्स ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं. इसके लिए उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी. ना सिर्फ टिकट बल्कि यूजर्स अपने मेट्रो कार्ड को भी इस चैटबॉट की मदद से रिचार्ज कर सकते हैं.
BMRCL की मानें तो यह पहली ट्रांजिट सर्विस है, जो एंट-टू-एंड QR टिकटिंग के साथ आती है. कॉर्पोरेशन ने बताया कि उनका चैटबॉट इंग्लिश और कन्नड दोनों भाषाओं में उपलब्ध है.
इस सर्विस को भी आप किसी दूसरे वॉट्सऐप चैटबॉट सर्विस की तरह यूज कर सकते हैं. इसके लिए आपको BMRCL के आधिकारिक वॉट्सऐप चैटबॉट नंबर +91 8105556677 पर Hi भेजना होगा. यहां आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे.
यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्जिंग मेट्रो ट्रैवल पास खरीद सकते हैं. इसके अलावा यूजर्स सिंगल जर्नी टिकट भी खरीद सकते हैं. इनकी पेमेंट भी वॉट्सऐप की मदद से की जा सकती है. BMRCL का कहना है कि इस प्रॉसेस में यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










