
West Indies Out Of World Cup: दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन वेस्टइंडीज ODI वर्ल्ड कप से बाहर, स्कॉटलैंड ने किया बड़ा उलटफेर
AajTak
वेस्टइंडीज की टीम भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. वर्ल्ड कप क्वालिफायर के एक अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड ने सात विकेट से हरा दिया. क्रिकेट इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज टीम किसी वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी.
दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज इस साल भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भाग नहीं ले पाएगी. जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वर्ल्ड कप क्वालिफायर के एक अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड ने सात विकेट से हरा दिया. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुए मैच में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 182 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 39 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.
वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाना कैरेबियन क्रिकेट के लिए काफी शर्मिंदगी भरा है. क्रिकेट इतिहास में पहली बार वेस्टइंडीज टीम वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी. इससे पहले वेस्टइंडीज ने ओडीआई वर्ल्ड कप के सभी 12 संस्करणों में भाग लिया था. 1975 और 1979 के वर्ल्ड कप में तो विंडीज ने क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वर्ल्ड कप खिताब भी जीता था.
Heartbreak for West Indies in Harare as Scotland beat them for the first time in an ODI and send them out of the race for #CWC23 👀#SCOvWI report 👇
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में सिर्फ 181 रनों पर सिमट गई. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ही कुछ संघर्ष कर पाए. होल्डर ने 79 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक सिक्स शामिल रहा. वहीं शेफर्ड ने पांच चौकों की मदद से 43 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली. स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैंडन मैकमुलेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं क्रिस सोल, मॉक वॉट और क्रिस ग्रीव्स को दो-दो सफलताएं हासिल हुईं.
जवाब में स्कॉटलैंड ने 43.3 ओवरों में ही टारगेट को हासिल कर लिया. विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू क्रॉस 74 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं ब्रैंडन मैकमुलेन ने 69 रनों की पारी खेली. क्रॉस ने अपनी पारी में सात चौके लगाए. वहीं मैकमुलेन के बल्ले से आठ चौके और एक सिक्स निकला.
आठ टीमों को पहले ही मिल चुकी एंट्री

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








