
West Bengal : इंडो-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF जवानों पर हमला, हथियार लूटे
AajTak
पश्चिम बंगाल के बेरहामपुर सेक्टर के अंतर्गत सीमा चौकी निर्मलचर 35 बटालियन के इलाके बीएसएफ जवानों पर हमला किया गया. 100 से ज्यादा की संख्या में आए बांग्लादेशी लोगों के हमले में दो जवान गंभीर घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा (India-Bangladesh International Border) पर तैनात बीएसएफ जवानों पर बांग्लादेशी ग्रामीणों और बदमाशों ने हमला कर दिया. 100 से ज्यादा लोगों के हमले में दो जवान गंभीर घायल हुए हैं. उनके सिर और शरीर पर गंभीर घाव हुए हैं. दोनों जवानों का अस्पताल में इलाज जारी है.
घटना के बाद बीएसएफ ने बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के अधिकारियों से संपर्क किया है. बताया गया कि घटना बंगाल फ्रंटियर के बेरहामपुर सेक्टर के अंतर्गत सीमा चौकी निर्मलचर 35 बटालियन के इलाके में हुई.
बीएसएफ को लगातार भारतीय किसानों की शिकायतों मिल रही थी कि बांग्लादेशी किसान अपने मवेशियों को चराने के लिए हमारे खेतों में आते हैं. जानबूझकर की जा रही उसकी इस हरकत के कारण फसलों को नुकसान पहुंच रहा है. इसके बाद सीमा के पास चौकी बनाकर बीएसएफ जवानों को तैनात किया गया था.
हमला किया और लूट ले गए हथियार
रविवार को बॉर्डर आउट पोस्ट निर्मलचर के बीएसएफ जवान सीमा पर डयूटी पर थे, इसी दौरान भारतीय सीमा में अपने मवेशियों के साथ प्रवेश कर रहे बांग्लादेशी किसानों को जवानों ने रोक दिया.
इस बाद से गुस्साए 100 से अधिक बांग्लादेशियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया. इस दौरान दो जवान गंभीर घायल हो गए. उनके सिर और शरीर पर कई जगह घाव आए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










