
महायुति को बहुमत के बाद उद्धव की लग सकती है 'लॉटरी'! जानें वो फॉर्मूला, जो बदल देगा मुंबई मेयर का पूरा गेम
AajTak
देश की सबसे अमीर नगर निगम माने जाने वाली बीएमसी का मेयर कौन होगा, इसका फैसला गुरुवार को हो जाएगा. बीजेपी और शिंदे के सेना को बीएमसी चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला है, उसके बाद भी उद्धव ठाकरे भगवान भरोसे अपना मेयर बनाने का दावा कर रहे हैं. ऐसे में लॉटरी के जरिए क्या ठाकरे की किस्मत खुलेगी?
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के बाद से सभी की नजर देश की सबसे अमीर बीएमसी पर है कि मुंबई की मेयर की कुर्सी किसे मिलेगी? बीएमसी में बीजेपी और शिंदे की शिवसेना को बहुमत मिलने के बाद भी उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. बीएमसी के मेयर पद के लिए आरक्षण का फैसला शहरी विकास विभाग की लाटरी के द्वारा तय किया जाना है, जिसकी प्रक्रिया गुरुवार को 11 बजे से शुरू होगी.
शिंदे के अगुवाई वाले शहरी विकास मंत्रालय के द्वारा मेयर पद के आरक्षण के लिए लॉटरी बारी-बारी से निकाली जाएगी. ऐसे में सबसे ज्यादा निगाहें मुंबई के मेयर पद पर लगी हुई है. महायुति को बहुमत मिलने के बाद भी उद्धव ठाकरे की लॉटरी लग सकती है, अगर शहरी विकास विभाग के लॉटरी सिस्टम में मेयर का पद अनुसूचित जनजाति के लिए निकल आता है.
मुंबई के बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटें है, बहुमत के लिए 114 सीटें जरूरी हैं. ऐसे में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को 65 सीटें मिली थी. इसके बाद भी उद्धव ठाकरे ने कहा था कि अगर भगवान चाहेंगे तो मुंबई में अगला मेयर शिवसेना (यूबीटी) का होगा. ऐसे में उद्धव की किस्मत अच्छी रहती है और लॉटरी सिस्टम में मेयर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो जाता है तो बीएमसी में उद्धव सियासी बाजीगर बन जाएंगे?
बीएमसी का कौन होगा नया मेयर बीएमसी पर ढाई दशक तक उद्धव ठाकरे के अगुवाई वाली शिवसेना का कब्जा रहा है. लेकिन इस बार के चुनाव में बीजेपी और शिंदे की शिवसेना का पलड़ा भारी रहा है. बीएमसी चुनावों में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 89 सीटें जीती हैं और उसकी सहयोगी शिवसेना 29 सीटें जीतने में सफल रही है. इस तरह से भाजपा-शिवसेना के गठबंधन महायुति को स्पष्ट बहुमत का नंबर 118 सीटें मिली हैं.
मुंबई में महायुति को पूर्ण बहुमत होने के बाद बीजेपी अपना मेयर मुंबई में बनाना चाहती है, लेकिन महायुति में सहयोगी डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं. बीजेपी अपने 45 साल के इतिहास में पहली बार मुंबई में अपना मेयर बनाने की स्थिति में आई है, जिसके चलते उसकी नजर है.
वहीं, शिंदे का कहना है किजनवरी को बाल ठाकरे का जन्मदिन हैं. यह उनका शताब्दी वर्ष होगा. ऐसे में मेयर की कुर्सी शिवसेना को मिलनी चाहिए, क्योंति पार्टी कार्यकर्ताओं की तीव्र इच्छा है, तो वहीं दूसरी उद्धव ठाकरे गुट की नजर भी मेयर की कुर्सी पर है. ऐसे में बीजेपी, शिंदे की शिवसेना, उद्धव ठाकरे (यूबीटी) कौन मेयर पद पर बाजी मारेगा, उस निर्णय कुछ देर में हो जाएगा.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










