
पंजाब: केजरीवाल और CM मान ने किया 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का शुभारंभ, हर परिवार को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री सेहत योजना 'मुख्यमंत्री सेहत योजना का शुभारंभ किया है. इस योजना के तहत 65 लाख परिवारों के लगभग 3 करोड़ निवासियों को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा. योजना में 2,350 से अधिक बीमारियों का इलाज कवर है.
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का शुभारंभ कर दिया है. AAP ने इसे 'सेहत क्रांति 2.0' का नाम दिया है जो राज्य के करोड़ों निवासियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी.
इस योजना का शुभारंभ कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत पंजाब के 65 लाख परिवारों के लगभग 3 करोड़ निवासियों को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा. इस बीमा में कोई शर्त या आय सीमा नहीं है, जिससे हर परिवार बिना किसी भेदभाव के लाभ उठा सकेगा. योजना के अंतर्गत लाभार्थी पंजाब और चंडीगढ़ के 900 से अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त कैशलेस इलाज करा सकेंगे.
कैंसर जैसी बीमारियां को मिलेगा मुफ्त इलाज
केजरीवाल ने कहा कि योजना में 2,350 से अधिक बीमारियों का इलाज कवर किया गया है, जिसमें सामान्य बीमारियां से लेकर गंभीर रोग जैसे- कैंसर, हृदय रोग, गुर्दा रोग और अन्य शामिल हैं. ये योजना पहले से मौजूद स्वास्थ्य योजनाओं को अपग्रेड करते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाएगी.
AAP के अनुसार, ये योजना गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि महंगा इलाज अब आर्थिक बोझ नहीं बनेगा.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










