
मणिपुर: कुकी पत्नी के पास छुट्टी बिताने आया था मैतेई पति, हथियारबंद गुंडों ने अपहरण के बाद की हत्या
AajTak
मणिपुर में एक मेतेई युवक की कथित अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आने से राज्य में तनाव बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवक को गोली मारते हुए दिखाने का दावा किया जा रहा है.
मणिपुर में जारी अशांति के बीच एक और बेहद डरावनी और दुखद घटना सामने आई है. चुराचांदपुर जिले में एक मैतेई युवक का अपहरण करने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस नृशंस वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पूरे राज्य में तनाव और आक्रोश पैदा कर दिया है.
वीडियो से मिली हत्या की जानकारी चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) ने आजतक को बताया कि पुलिस को इस जघन्य घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के माध्यम से मिली. यह वीडियो विचलित कर देने वाला है.
वीडियो में सशस्त्र हमलावर युवक की बेरहमी से हत्या करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: मणिपुर: गैंगरेप के बाद ढाई साल तक मौत से लड़ी कुकी महिला, अंत में हार गई जिंदगी की जंग
पूरी घटना का घटनाक्रम मृतक की पहचान मयंगलांबम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से काकचिंग खुनौ का रहने वाला था. मैतई समूह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मयंगलांबम नेपाल में काम करता था और हाल ही में छुट्टी पर घर आया था.
उसकी पत्नी चिनू हाओकिप (कुकी समुदाय से) ने अपने पति को कुछ दिनों के लिए अपने साथ रहने हेतु स्थानीय अधिकारियों और KNO से पूर्व अनुमति ली थी.21 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे, हथियारबंद बदमाशों ने मयंगलांबम का अपहरण कर लिया.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










