
ग्रीनलैंड खरीदने निकले ट्रंप को पुतिन ने बताई नई कीमत! यूरोप के जख्मों पर नमक भी रगड़ा
AajTak
दुनिया के कूटनीतिक मंच पर ग्रीनलैंड के लिए सौदेबाजी हो रही है. इस बीच विस्तारवादी रहे यूरोप को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने आईना दिखाया है और ग्रीनलैंड की कीमत लगाई है. ये कीमत है मात्र 23 अरब रुपये, पुतिन ने तंज कसते हुए कहा है कि - इतना तो अमेरिका दे ही सकता है.
ग्रीनलैंड पर अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति में चल रहे घमासान के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप के जख्म कुरेद दिए हैं. रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि डेनमार्क ने हमेशा ग्रीनलैंड के साथ हमेशा एक कॉलोनी की तरह व्यवहार किया है और उसके साथ बहुत सख्ती और बेरहमी से पेश आया है. रूस के राष्ट्रपति ने बर्फ से भरे द्वीपों की खरीद बिक्री का कुछ ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए ग्रीनलैंड की कीमत लगाई है और कहा है कि आज के समय में इसकी कीमत 200 से 250 मिलियन डॉलर बैठती है. 250 मिलियन डॉलर रुपये में लगभग 23 अरब रुपये होते हैं. ये रकम एक बिलियन डॉलर से भी कम है.
यूक्रेन को लेकर यूरोपीय देशों से लंबे समय से टकराव की मुद्रा में रहे पुतिन ने कहा कि इस आईलैंड की ओनरशिप को लेकर चल रहे विवाद में रूस का कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा, "यह निश्चित रूप से हमसे जुड़ा हुआ नहीं है. मुझे लगता है कि वे इसे आपस में सुलझा लेंगे."
पुतिन ने ग्रीनलैंड की कीमत 23 अरब रुपये कैसे लगाई?
जिस आईलैंड पर कब्जा करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, उसकी कीमत मात्र 23 अरब लगाकर पुतिन ने यूरोप को बता दिया है कि अमेरिका के सामने यूरोप का मोलभाव कितना कमजोर है.
पुतिन ने 21 जनवरी 2026 को रूसी सुरक्षा परिषद की बैठक में ग्रीनलैंड पर लंबी बातचीत की. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा रूस से कोई सरोकार नहीं रखता है और इसे डेनमार्क और अमेरिका को स्वयं सुलझाना चाहिए.
रूसी राष्ट्रपति इतिहास के पन्नों को उलटने लगे और चले गए वर्ष 1867 में. पुतिन ने कहा कि 19वीं सदी में यानी कि 1867 में रूस ने अलास्का को यूनाइटेड स्टेट्स को बेच दिया था, और यूनाइटेड स्टेट्स ने इसे हमसे खरीद लिया था.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










