बैक-टू-बैक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आज से बदलेगा मौसम, वीकेंड तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
AajTak
उत्तर भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 25 जनवरी तक भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, सूखे शीतकाल की वजह से हिमालयी जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं.
उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एक साथ दस्तक दे रहे हैं, जिससे गुरुवार को हिमालयी क्षेत्रों- कश्मीर घाटी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है. इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में कोहरा और बादल छाए रहने का अनुमान है.
IMD के अनुसार, 22 जनवरी से मौसम की गतिविधियां तेज होंगी. कश्मीर घाटी में 22 और 23 जनवरी को अलग-अलग जगहों पर भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है. इसी तरह हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में 22-23 जनवरी को भारी बर्फबारी और बारिश होने की उम्मीद है जो 24 जनवरी तक व्यापक रूप ले लेगी.
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार 23 जनवरी के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. वहीं देहरादून, टिहरी और नैनीताल जैसे जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' घोषित किया गया है. शासन ने आपदा प्रबंधन विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं. फिसलन वाले रास्तों पर नमक और चूने का छिड़काव करने, सड़कों पर मशीनें तैनात करने और जरूरतमंदों के लिए अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में 22 जनवरी से हुई बारिश शुरू होगी जो 23 से 25 जनवरी तक तेज और व्यापक हो जाएगी. पहाड़ी जिलों में बर्फ जमा होने से सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, इसलिए प्रशासन ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है.
दिल्ली-NCR में बारिश की चेतावनी

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










